फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow News: 117 bogus firms busted for fraud of 61 crores

Lucknow News : 61 करोड़ का फर्जीवाड़ा करने वाली 117 बोगस फर्मों का भंडाफोड़

Mon, 12 Jun 2023 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 12 Jun 2023 08:39 PM IST
सार

इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिये सरकार को अरबों रुपये का चूना लगाने वाली फर्मों के खिलाफ राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस के निर्देश पर जांच अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत बड़े शहरों के साथ साथ छोटे जिलों में पंजीकृत संदिग्ध फर्मों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow News: 117 bogus firms busted for fraud of 61 crores
फ्रॉड। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोगस फर्मों के खिलाफ राज्यस्तरीय अभियान में राज्य कर विभाग को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने ऐसी 117 फर्मों की तलाश कर उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया है। ये फर्में करीब 61 करोड़ रुपये का फ्राड कर चुकी थीं और 14 करोड़ का करने वाली थीं। विभाग ने उनका 14 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट ब्लाक कर दिया है।

विज्ञापन


इनपुट टैक्स क्रेडिट के जरिये सरकार को अरबों रुपये का चूना लगाने वाली फर्मों के खिलाफ राज्य कर आयुक्त मिनिस्ती एस के निर्देश पर जांच अभियान छेड़ा गया है। इसके तहत बड़े शहरों के साथ साथ छोटे जिलों में पंजीकृत संदिग्ध फर्मों की जांच की जा रही है। इसमें डाटा एनालिटिक्स और आर्टफिशियल इंटेलीजेंसी की मदद ली गई है। अभियान के नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी राज्य मुख्यालय में तैनात संयुक्त आयुक्त हरिलाल प्रजापति को दी गई है।
विज्ञापन


खंड अधिकारियों, सचल दलों और विशेष जांच शाखा की संयुक्त जांच में 117 फर्मों के सिंडीकेट का भंडाफोड़ किया गया है। इन फर्मों ने न केवल 61 करोड़ रुपये का चूना लगाया बल्कि दूसरे कारोबारियों को भी फर्जी बिल रसीद जारी कीं। ऐसे बिल बाउचर को लगाकर उन कारोबारियों ने भी राजस्व में सेंध मारी है। अब ऐसी प्रत्येक संदिग्ध फर्म की पूरी श्रंखला की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये है कि जांच में फर्जीवाड़े का सिंडीकेट न केवल गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ और प्रयागराज में सक्रिय पाया गया गया है बल्कि कन्नौज, जौनपुर, मथुरा, बांदा जैसे जिलों में भी बोगस फर्मों का नेटवर्क फैल गया है। इसे देखते हुए टीमों ने अपनी जांच का दायरा छोटे जिलों में ज्यादा तेज कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed