Lucknow News : साइलेंसर से प्लेटिनम निकाल तस्करी करने वाले गिरोह के 11 गिरफ्तार
आरोपियों के पास से चार पूरे साइलेंसर, सात कटे साइलेंसर, साइलेंसर से निकाली गई धातु 20 किलो मिश्रित मिट्टी (प्लेटिनम), जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है, एक तराजू, कार व 15 हजार नकदी बरामद की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में मोहनलालगंज में शातिर चोरों का गिरोह कारों के साइलेंसर चोरी करता था। इसे गलाकर प्लेटिनम धातु निकालता और बाजार में महंगे दाम पर बेचता था। गिरोह ने तीन महीने में मोहनलालगंज इलाके में पांच, तालकटोरा में दो और सआदतगंज में एक वारदात अंजाम दीं। पुलिस टीम ने गिरोह के 11 गुर्गों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सरगना की तलाश की जा रही है।
एडीसीपी दक्षिणी मनीषा सिंह के मुताबिक, आरोपियों में मोहनलालगंज के टिकरा सानी का राहुल, मऊ का सूरज सिंह, उत्तरगांव का भगवती प्रसाद, आशीष कुमार, आशियाना रिक्शा कॉलोनी का संजू दीक्षित, शिवा सिंह, श्याम, सरोजनीनगर के दरोगाखेड़ा का फहीम खान, फत्तेखेड़ा का सैफ, गोर्साइंगंज के सैफुल्लागंज का अजरूद्दीन और शारदा नगर निवासी सुमित चौधरी है। आरोपियों के पास से चार पूरे साइलेंसर, सात कटे साइलेंसर, साइलेंसर से निकाली गई धातु 20 किलो मिश्रित मिट्टी (प्लेटिनम), जिसकी कीमत करीब चार लाख रुपये है, एक तराजू, कार व 15 हजार नकदी बरामद की है।
कार नंबर से पहुंचे आरोपियों तक
प्रभारी निरीक्षक कुलदीप दुबे के मुताबिक, मंगलवार को फत्तेखेड़ा के व्यापारी विनीत मिश्रा की कार का साइलेंसर चोरी हो गया था। पड़ोसियों ने वारदात में इस्तेमाल कार का नंबर नोट कर बताया। इसके आधार पर तलाश शुरू की गई तो कार सआदतगंज निवासी की निकली। गिरोह का खुलासा करने के लिए साइलेंसर खोलने वालों को पहले दबोचा जो मोटर मैकेनिक है। इसके बाद अन्य सदस्यों को पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ कई थानों में केस दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूला कि दिन में रेकी कर रात में वारदात अंजाम देते थे। रेकी के लिए वर्कशॉप पर विशेष निगरानी होती थी। ज्यादातर इनके कर्मचारियों से ही रेकी कराते थे।