{"_id":"65281c8ec951365aff0d3ae5","slug":"lucknow-news-1-15-lakh-cheated-in-the-name-of-air-travel-to-kedarnath-four-more-defrauded-of-rs-4-lakh-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : केदारनाथ की हवाई यात्रा के नाम पर 1.15 लाख ठगे, चार और को लगाई चार लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : केदारनाथ की हवाई यात्रा के नाम पर 1.15 लाख ठगे, चार और को लगाई चार लाख की चपत
Fri, 13 Oct 2023 07:06 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Fri, 13 Oct 2023 07:06 AM IST
सार
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर जालसाजों ने 1.15 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने केस दर्ज कराया है। सौरभ के मुताबिक, माता-पिता और रिश्तेदारों की केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कराना चाहते थे।
विज्ञापन
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सर्विस के नाम पर जालसाजों ने पारा के सूर्यनगर निवासी सौरभ सिंह से 1.15 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने केस दर्ज कराया है। सौरभ के मुताबिक, माता-पिता और रिश्तेदारों की केदारनाथ यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर बुकिंग कराना चाहते थे। नेट पर सर्च करने पर हिमालयन हेली सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड उत्तराखंड का नंबर हासिल कर कॉल की। जालसाज ने बातों में फंसाकर चार बार में 1.15 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
इसके अलावा साइबर ठगों ने चार अन्य लोगों को चार लाख की चपत लगा दी। किसी से बैंककर्मी बनकर तो किसी के डेबिट कार्ड की क्लोनिंग की और किसी को घर बैठे काम करने का झांसा देकर ठग लिया। नरपतखेड़ा निवासी अशोक सिंह से एक लाख, मड़ियांव निवासी अमन से एक लाख, मड़ियांव की कृष्णा काॅलोनी निवासी अमन हयारन के खाते से 96 हजार रुपये और ठाकुरगंज निवासी अभिषेक गुप्ता के खाते से एक लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन