फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nagar nigam will be awarded on 17 july

Lucknow News: 17 को नगर निगम को दिल्ली में मिलेगा प्रेसिडेंशियल अवार्ड

Sun, 13 Jul 2025 05:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jul 2025 05:23 PM IST
विज्ञापन
lucknow nagar nigam will be awarded on 17 july
लखनऊ। स्वच्छ सर्वेक्षण में लखनऊ नगर निगम प्रेसिडेंशियल अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान दिल्ली में राष्ट्रपति की ओर से प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवार्ड के लिए नगर निगम का चयन हुआ है। इसकी जानकारी केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से नगर निगम को पोर्टल पर दी गई है। बताया गया है कि आगामी 17 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। पुरस्कार कचरा प्रबंधन के क्षेत्र में देश में बेहतर कार्य करने के लिए दिया जाता है। लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्त डॉ अरविंद राव ने बताया अभी स्वच्छता रेटिंग जारी नहीं हुई है। यह 17 जुलाई को ही जारी होगी। लखनऊ नगर निगम को अभी तक स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रेसिडेंशियल अवार्ड मिलने की सूचना आई है। उम्मीद है इस बार नगर निगम की रेटिंग अच्छी आएगी। इस बार शिवरी प्लांट पर जमा कूड़े का निस्तारण का बड़ा काम हुआ है। जिसकी सराहना भी केंद्रीय टीम ने निरीक्षण के दौरान की थी। इसके अलावा देश और विदेश के लोग भी शिवरी प्लांट में हो रहे काम को देखने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed