{"_id":"5ab4c21b4f1c1b27088b6b5f","slug":"lucknow-nagar-nigam-parking-rules-changed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के पार्किंग नियमों में हुआ बदलाव, अब नहीं मिलेगा 24 घंटे का पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के पार्किंग नियमों में हुआ बदलाव, अब नहीं मिलेगा 24 घंटे का पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 24 Mar 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में गाड़ी खड़ी करने की जगह न होने से अब लखनऊ नगर निगम की पार्किंगों में 24 घंटे की पार्किंग के पास की मांग बढ़ गई है। इससे अब आम लोगों के लिए पार्किंग की जगह कम हो जाती है।
विज्ञापन
इसको देखते हुए अब 24 घंटे की पार्किंग का पास जारी करना बंद कर दिया है। अब 12 घंटे का ही पास जारी किया जाएगा। नगर निगम की शहर में तीन भूमिगत पार्किंग हैं।
विज्ञापन
इनमें अमीनाबाद झंडे वाला पार्क, दयानिधान पार्क लालबाग और झंडी पार्क लालबाग शामिल हैं।राजेश सिंह, कर अधीक्षक नगर निगम राजेश सिंह ने बताया कि पार्किंग के घंटे के साथ ही यह भी तय किया जाएगा कि पार्किंग की क्षमता के आधार पर कितने पास जारी किए जाएं।
विज्ञापन
बीते दिनों हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन तभी हो जब वाहन स्वामी के पास गाड़ी पार्किंग की जगह हो। इसे देखते हुए भी पार्किंग में 24 घंटे के पास की मांग बढ़ी है।
बढ़ रहा दबाव
अमीनाबाद की झंडे वाला पार्क पार्किंग में दो पहिया और चार पहिया मिलाकर करीब 400 गाड़ियों का स्पेस है, लेकिन इस समय यहां पर 320 पास जारी हैं।
इनमें सबसे अधिक 144 पास 24 घंटे की पार्किंग वाले हैं। पार्किंग का काम देखने वाले कर्मचारी ने बताया कि इस पहले से 100 पास ही थे, लेकिन इस महीने 44 पास बढ़ गए।
वहीं रोज दो-चार लोग अपने पास को 24 घंटे का कराने के लिए आ रहे हैं। इसी तरह लालबाग की झंडी पार्क में 228 गाड़ियों की क्षमता है और अब तक 207 पास जारी हैं।
इनमें सबसे अधिक 144 पास 24 घंटे की पार्किंग वाले हैं। पार्किंग का काम देखने वाले कर्मचारी ने बताया कि इस पहले से 100 पास ही थे, लेकिन इस महीने 44 पास बढ़ गए।
वहीं रोज दो-चार लोग अपने पास को 24 घंटे का कराने के लिए आ रहे हैं। इसी तरह लालबाग की झंडी पार्क में 228 गाड़ियों की क्षमता है और अब तक 207 पास जारी हैं।