फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow nagar nigam increases tax rates

लखनऊ में होटल, गेस्ट हॉउस और नर्सिंग होम चलाना 10 गुना तक महंगा, एयरपोर्ट पर भी जेब होगी ढीली

Thu, 28 Jun 2018 12:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 28 Jun 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
lucknow nagar nigam increases tax rates
नगर निगम के अफसरों के साथ बैठक करतीं मेयर संयुक्ता भाटिया। - फोटो : amar ujala
नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए बुधवार को कार्यकारिणी की बैठक में टैक्स बढ़ाने के दर्जन भर प्रस्ताव पास किए गए। इसके दायरे में होटल, गेस्ट हॉउस, सिनेमा घर मल्टीप्लेक्स, प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंगहोम और हवाई अड्डा प्रमुख रूप से आए हैं। शहर की 30 लाख की आबादी पर इसका असर पड़ना तय है।
विज्ञापन


हालांकि, नगर निगम यह सफाई दे रहा है कि उसने जनता पर सीधे कोई टैक्स नहीं बढ़ाया है। वहीं कार्यकारिणी की बैठक में पार्षद कोटे को लेकर हंगामे के बाद प्रशासन ने कोटे की पहली किस्त जारी कर दी।
विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी की हरी झंडी के बाद अब शहर में होटल, गेस्ट हॉउस और बार चलाना 10 गुना तक महंगा हो गया है। कार्यकारिणी ने इनके लाइसेंस शुल्क में बढ़ोतरी का प्रस्ताव पास कर दिया है। प्राइवेट नर्सिंग होम, पैथालॅाजी और सिनेमा हाल व मल्टीप्लेक्स के शो टैक्स में भी जबरदस्त इजाफा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम सीमा के अंदर हैलीपैड, हवाई अड्डा व हवाई पट्टियों पर यात्री कर और चार्टड विमान, हेलिकॉप्टर आदि की उड़ान पर टैक्स लगाने के प्रस्ताव को भी कार्यकारिणी की हरी झंडी मिल गई है। यह टैक्स पहली बार लगाया जाएगा। इसके अलावा टैम्पो टैक्सी स्टैंड से लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा। वहीं गंदगी करने वालों और खाली प्लॉट पर झुग्गी झोपड़ी बसाकर गंदगी फैलाने वाले प्लॉट मालिकों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।

रु 95 लाख ही होगा पार्षद कोटा, पहली किस्त जारी

lucknow nagar nigam increases tax rates
बैठक में मौजद लोग। - फोटो : amar ujala
बैठक में पार्षद कोटा को लेकर काफी हंगामा हुआ। कार्यकारिणी सदस्य गिरीश मिश्र ने यह सवाल उठाया कि पार्षद कोटा 60 लाख है या 95 लाख। उनका कहना था कि कार्यकारिणी ने 95 लाख पास किया था। सदन में भी 95 लाख पास हुआ, लेकिन कार्यवाही में उसे 60 लाख कर दिया गया। किसे सही माना जाए। इस पर महापौर ने कहा कि कोटा 95 लाख ही मिलेगा। अभी 60 लाख जारी होगा और पुनरीक्षित बजट में 35 लाख रुपये प्रति पार्षद कोटे का और प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद पार्षद कोटे की 27 लाख रुपये की पहली किस्त जारी करने का प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।

एयरपोर्ट पर यात्री और उड़ान कर को मंजूरी
नगर निगम सीमा के अंदर हेलिपैड, हवाई अड्डा व हवाई पट्टियों पर प्रति व्यक्ति 100 रुपये और चार्टड विमान, हेलिकॉप्टर आदि की प्रति उड़ान पर 3000 रुपये टैक्स लिया जाएगा। इसका प्रस्ताव नगर निगम कार्यकारिणी ने पास कर दिया है। अब इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। उसके बाद यह लागू हो जाएगा।

गंदगी की तो भरना होगा जुर्माना
सड़क व गली में ठेला, खोमचा लगाकर गंदगी फैलाने पर पहली बार 500 रुपये और दूसरी बार 1000 रुपये जुर्माना लगेगा। इसके बाद पकड़े जाने पर पिछली बार लगे जुर्माने का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं खाली प्लाट में झोपड़ी डालकर रहने वालों द्वारा गंदगी फैलाने पर पहली बार 5000 रुपये और दोबारा 10000 रुपये जुर्माना लगेगा।

लाइसेंस फीस में इतनी बढ़त

शो- टैक्स बढ़ा

lucknow nagar nigam increases tax rates
नगर निगम कार्यकारिणी ने सिनेमा घर और मल्टीप्लेक्स का शो टैक्स 24 गुना तक बढ़ाए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अभी सभी तरह के सिनेमा घरों से 25 रुपये प्रति शो के हिसाब से टैक्स लिया जाता था। शो टैक्स की नई दरें अब ये होंगी।
- मल्टीप्लेक्स प्रति शो - 600 रुपये
-वातानुकूलित सिनेमा घर प्रति शो- 300 रुपये
-साधरण सिनेमा घर प्रति शो -100 रुपये

ये प्रस्ताव भी हुए पास
- शूटिंग रेंज में शस्त्र लाइसेंस वालों के ट्रायल पर प्रति लाइसेंसी 500 रुपये शुल्क लगेगा - टेम्पो-टैक्सी स्टैंड पर नियंत्रण के लिए उनसे लाइसेंस शुल्क लिया जाएगा
- हर माह के अंतिम शनिवार को कार्यकारिणी बैठक, अवकाश हुआ तो सोमवार को
- विज्ञापन से आय के लिए उपविधि को मंजूरी
-मकानों की नए सिरे से कराई जाएगी नंबरिंग
- वैवाहिक समारोह के लिए बुकिंग करने वाले, बैंक व मोबाइल टावर लगाने वाले स्कूलों से कामर्शियल टैक्स
- हर वार्ड में लगेगा बोर्ड, महापौर व पार्षद का नाम और मोबाइल नम्बर जाएगा लिखा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed