फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Muslim Personal Law Board will now advocate in the court on temple-mosque issues, decide to form a legal team in the board meeting

लखनऊ : मन्दिर-मस्जिद मुद्दों पर अब मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कोर्ट में करेगा पैरवी, बोर्ड की बैठक में लीगल टीम बनाने का फैसला

Wed, 18 May 2022 01:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 May 2022 01:36 PM IST
सार

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ज्ञानवापी मामले में बयान जारी कर बेहद नाराजगी दर्ज कराते हुए कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके परिसर में सर्वे का आदेश और अफवाहों के आधार पर वजू खाना बंद करना अन्याय पर आधारित है और मुसलमान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।

विज्ञापन
Lucknow: Muslim Personal Law Board will now advocate in the court on temple-mosque issues, decide to form a legal team in the board meeting
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सर्वे टीम द्वारा मस्जिद के वज़ू खाने में शिवलिंग की बात कहे जाने के बाद आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अब मंदिर मस्जिद मामले में खुद कोर्ट में पैरवी करने का निर्णय लिया है। इस मामले बोर्ड पहले ही अपनी नाराजगी जताते हुए हुए वजुखाने को सील किये जाने की कार्यवाही को गैर कानूनी बता चुका है। इस पूरे प्रकरण में मुस्लिम पक्ष कार मस्जिद के वज़ू खाने में मिले शिवलिंग को टूटा हुआ फव्वारा बता रहा है।

विज्ञापन


ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने ज्ञानवापी मामले में बयान जारी कर बेहद नाराजगी दर्ज कराते हुए कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद और उसके परिसर में सर्वे का आदेश और अफवाहों के आधार पर वजू खाना बंद करना अन्याय पर आधारित है और मुसलमान इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। बोर्ड के इस बयान के से ही आशंकाए लगाई जा रही थी कि बोर्ड इस तरह के मामलों पर कोई पहल कर सकता है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के जिम्मेदार लोगों ने मौजूदा वक्त के ज्वलंत मुद्दों पर बोर्ड अध्यक्ष मौलाना राबे हसनी नदवी की अध्यक्षता में बैठक की। बैठक में बोर्ड के महासचिव मौलाना खालिद सैफुल्लाह रहमानी, बोर्ड के वरिष्ठ सदस्य असदुद्दीन ओवैसी मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


वर्चुअल बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया गया। जिनमें सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा मौजूदा वक्त में मस्जिदों को लेकर उठाए जा रहे हैं विवाद है। बोर्ड की बैठक में ज्ञानवापी मस्जिद का मसला गर्म रहा। बोर्ड की तरफ से फैसला लिया गया है कि ज्ञानवापी मस्जिद में बोर्ड की तरफ से एक लीगल कमेटी बनेगी, जिसमे कानूनी तौर पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ज्ञानवापी मामले में एक कमेटी बनाएगी और ज्ञानव्यापी मामले में इन्तिज़ामिया कमेटी से पूरा मामला टेक ओवर करेगी। उसके बाद कोर्ट में आगे की कार्रवाई बोर्ड की तरफ से बनाई गई लीगल टीम द्वारा की जाएगी। अगले दो-तीन दिनों के भीतर दिल्ली में एक बैठक बुलाकर लीगल कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड की तरफ से यह लिया गया फैसला
ज्ञानव्यापी के साथ ही मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद और कर्नाटक की टीपू सुल्तान मस्जिद में भी इंतजामिया कमेटी को साथ लेकर बोर्ड की तरफ से लीगल टीम बनाई जाएगी। यही टीम सभी मस्जिदों में कोर्ट की तरफ से जरूरत पड़ने पर पैरवी करेगी। इसके साथ ही साथ बोर्ड ने इस बात पर भी नाराजगी जताई है की अयोध्या के मामले के बाद से इस तरह जानबूझकर कर मस्जिदों के इशू उठाए जा रहे, जो सही नही है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि सभी ऐतिहासिक मस्जिदों में जुमे की नमाज के दौरान लोगों को उस मस्जिद से जुड़े हुए तमाम पहलुओं के बारे में जानकारी दी जाए। बोर्ड ने कहा है कि कभी कुतुबमीनार कभी ताजमहल तो कभी किसी और जगह के नाम पर मस्जिदों को लेकर उठाए जा रहे मुद्दे समाज में हिंदू मुस्लिम भाईचारे को खत्म कर रहे हैं, इसलिए इन मामलों में बोर्ड आगे आकर कानूनी तौर पर लड़ाई लड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed