{"_id":"6259b3968f8f5216dc3968f1","slug":"lucknow-murtaza-interrogation-completed-ats-will-enter-gorakhpur-jail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा से पूछताछ पूरी, आज गोरखपुर जेल में दाखिल करेगी एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखनाथ मंदिर हमला: मुर्तजा से पूछताछ पूरी, आज गोरखपुर जेल में दाखिल करेगी एटीएस
Sat, 16 Apr 2022 12:29 PM IST
अनुराग सक्सेना
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:29 PM IST
सार
मुर्तजा ने कबूल किया है कि उसने जानबूझकर मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों को हमले के लिए चुना था। एटीएस के एक सूत्र ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब से कुछ डाटा रिकवर कर एटीएस को दे दिया गया है।
विज्ञापन
एटीएस ने मुर्तजा को कोर्ट में पेश किया।
- फोटो : ANI-फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखनाथ मंदिर के सुरक्षाकर्मियों पर हमले के आरोपी अहमद मुर्तजा अब्बासी की रिमांड शुक्रवार को पूरी हो गई। शनिवार को उसे गोरखपुर जेल में दाखिल कर दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि एटीएस को पूछताछ में कई अहम जानकारी हाथ लगी है, जिसका मिलान मुर्तजा के पास से बरामद लैपटॉप और मोबाइल के डाटा से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि मुर्तजा ने कबूल किया है कि उसने जानबूझकर मंदिर की सुरक्षा में लगे जवानों को हमले के लिए चुना था। उधर एटीएस के एक सूत्र ने बताया कि फॉरेंसिक साइंस लैब से कुछ डाटा रिकवर कर एटीएस को दे दिया गया है। एटीएस उसका परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
वहीं पूरे मामले में शुरुआती पड़ताल के बाद एटीएस को मुर्तजा के खिलाफ इतने साक्ष्य मिल गए हैं कि वो अब यूएपीए (गैर कानूनी गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम) के तहत मामला दर्ज कर सकती है।