फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Murderous attack with a blade on a woman sleeping in the house, the victim suffered injuries on her f

लखनऊ: घर पर सो रही महिला पर ब्लेड से कातिलाना हमला, पीड़िता के चेहरे और हाथ में आई चोट

Sun, 20 Oct 2024 03:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 20 Oct 2024 03:42 PM IST
सार

Murderous attack with a blade: रात करीब साढ़े दस बजे पूरे काले कपड़े पहने हुए दो नकाबपोश लोग पीछे से पड़ोसी की दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गए। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Murderous attack with a blade on a woman sleeping in the house, the victim suffered injuries on her f
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ठाकुरगंज के हसियामऊ में शनिवार रात दो बदमाशों ने घर में सो रही महिला पर ब्लेड से कातिलाना हमला कर दिया। हमले में महिला काफी घायल हो गई। शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले। पीड़िता के ससुर ने थाने में तहरीर दी है। 

विज्ञापन


पार के खुशहालगंज गांव निवासी इकबाल हसन उर्फ बल्लू का हसियामऊ की रिफा कॉलोनी में दूसरा मकान है। उनके मुताबिक रिफा कॉलोनी में उनकी पत्नी रजिया व छोटा बेटा भूरे व बड़े बेटे की पत्नी शबाना रहती हैं। शनिवार रात बहू मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। 
विज्ञापन


रात करीब साढ़े दस बजे पूरे काले कपड़े पहने हुए दो नकाबपोश लोग पीछे से पड़ोसी की दीवार फांद कर उनके घर में दाखिल हो गए। दोनों कमरे में पहुंचे ही थे तभी बहू पलट गई और उसकी आंखें खुल गई। शोर मचाने पर बदमाशों ने ब्लेड से बहू के चेहरे और हाथ पर हमला कर दिया। इसके बाद उसकी आंखों में अंधेरा छा गया। इस बीच शोर सुन जब पत्नी रजिया, बेटा व किरायेदार नीचे से ऊपर पहुंचे तो दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। घरवालों ने घटना की जानकारी इकबाल को दी। इसके बाद बुरी तरह से लहूलुहान शबाना को अस्पताल पहुंचाया,  जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट के इरादे से बदमाशों के घुसने की आशंका
इकबाल ने बताया कि उन्हें आशंका है कि दोनों बदमाश उनके घर में लूट के इरादे से घुसे थे। मगर बहू की आंख खुलने पर बदमाश असफल रहे और उस पर हमला कर दिया।  

डेढ़ महीने पहले मुंबई से लौटी थी पीड़िता
इकबाल हसन के मुताबिक उनका बड़ा बेटा फारुख मुंबई में बहू के साथ रहता है। वह जरदोजी का काम करता है। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों लखनऊ आए थे। बेटा पिछले हफ्ते ही मुंबई लौट गया था। इंस्पेक्टर ठाकुरगंज श्रीकांत राय के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि सिर्फ एक ही युवक घर में दाखिल हुआ था। मगर लूट के प्रयास की बात सामने नहीं आ रही है। मामले की तफ्तीश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed