{"_id":"619e742a063bdf5da05478b7","slug":"lucknow-murder-of-elder-brother-by-stabbing-him-with-scissors-both-brothers-were-arguing-while-drunk-the-accused-younger-brother-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : कैंची से गोदकर बड़े भाई की हत्या, शराब के नशे में विवाद कर रहे थे दोनों भाई, आरोपी छोटा भाई फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ : कैंची से गोदकर बड़े भाई की हत्या, शराब के नशे में विवाद कर रहे थे दोनों भाई, आरोपी छोटा भाई फरार
Thu, 25 Nov 2021 09:50 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 25 Nov 2021 09:50 AM IST
सार
गोमतीनगर में बुधवार रात नशे में दो भाइयों में विवाद के दौरान छोटे भाई ने गुस्से में आकर बडे़ भाई की गर्दन पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
लखनऊ में गोमतीनगर के जुगौली में बुधवार रात दो भाइयों में विवाद हुआ। इस दौरान छोटे भाई ने गुस्से में आकर बडे़ भाई की गर्दन पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह मौके से भाग निकला। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, दोनों भाई नशे में विवाद कर रहे थे, इसी दौरान वारदात हुई।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, जुगौली में कानपुर के काकानगर निवासी किशोरी लाल के दो बेटे गोलू व बिट्टू परिवार समेत रहते हैं। गोलू बिजली मिस्त्री है। वहीं छोटा भाई बिट्टू पेशे से चालक है। बुधवार शाम को दोनों शराब के नशे में थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई। मामला इतना बढ़ गया कि हाथापाई करने लगे। इसी बीच बिट्टू वहां भागकर घर में घुस गया और अंदर से कैंची लेकर आ गया। उसने गोलू पर कैंची से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गोलू की गर्दन पर कई वार से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
विज्ञापन
गंभीर हालत में पड़ोसियों ने गोलू को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू की। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, दोनों नशे में धुत थे। नशे के कारण ही विवाद हुआ। आरोपी भाई बिट्टू की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन