फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Municipal Corporation executive meeting tomorrow, likely to be chaotic; find out what transpired betw

Lucknow : नगर निगम कार्यकारिणी बैठक, हंगामे के आसार; जानें महापौर-नगर आयुक्त के बीच क्या हुआ था

Wed, 29 Oct 2025 07:41 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 07:41 PM IST
सार

नगर निगम अधिनियम की कई धाराओं का जिक्र करते हुए अधिकारों के बारे में बताया था। ये भी कहा था कि यदि कार्यकारिणी कोई नीति बनाती है जो उस वह अमल करेंगे लेकिन बिना नीति बनाए वह अधिनियम के हिसाब से ही काम करेंगे।

विज्ञापन
Lucknow: Municipal Corporation executive meeting tomorrow, likely to be chaotic; find out what transpired betw
नगर निगम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महापौर और नगर आयुक्त के बीच चल रही खींचतान के बीच बृहस्पतिवार को फिर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक होगी। बीती 24 तारीख को बैठक के दौरान महापौर और नगर आयुक्त के बीच कई मुद्दों पर असहमति थी। महापौर ने यह कहते हुए बैठक को स्थगित कर दिया था कि पूर्व में पास हुए प्रस्तावों पर अमल नहीं हुआ।

विज्ञापन


नगर निगम कार्यकारिणी की बृहस्पतिवार को होने वाली बैठक में फिर कई मुद्दों को लेकर हंगामा और विवाद हो सकता है। पिछली बैठक में महापौर सुषमा खर्कवाल ने नगर आयुक्त गौरव कुमार पर आरोप लगाया था कि उनके निर्देश के बाद भी जोनल अफसरों को बदला नहीं गया। अपर नगर आयुक्तों के बीच कार्य विभाजन भी नए सिरे से नहीं किया गया।
विज्ञापन


महापौर ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि उन्होंने जो निर्देश दिए थे उन पर अमल क्यों नहीं हुआ। जिस पर नगर आयुक्त ने कहा था कि यह उनका अधिकार है कि वह किस अधिकारी से क्या काम लें और किसको कहां पर तैनात करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम अधिनियम की कई धाराओं का जिक्र करते हुए अधिकारों के बारे में बताया था। ये भी कहा था कि यदि कार्यकारिणी कोई नीति बनाती है जो उस वह अमल करेंगे लेकिन बिना नीति बनाए वह अधिनियम के हिसाब से ही काम करेंगे।

फिर हो सकता है इन मुद्दों पर विवाद

  • पैनल अधिवक्ता नमित शर्मा की जगह शैलेंद्र सिंह चौहान को नियुक्त न करना
  • मार्ग प्रकाश विभाग में बिना अनुमति के पीएमसी की नियुक्ति और 70 लाख के टेंडर में 50 लाख हैसियत और छह करोड़ के काम के लिए 30 लाख हैसियत प्रमाण पत्र मांगने

बैठक में मंजूरी के लिए आएंगे यह प्रस्ताव

  • चौक की चूड़ी वाली गली का नाम श्री 1008 तीर्थंकर नेमिनाथ के नाम पर किए जाने
  • रिंग रोड से सहारा एस्टेट वाली रोड का नाम संगीत विदुषी स्वर्गीय कमला श्रीवास्तव के नाम पर किए जाने
  • प्रियदर्शिनी कॉलोनी सेक्टर- बी स्थित ग्रीन बेल्ट का नामकरण अहिल्याबाई होल्कर उपवन करने
  • अलीगंज में मुन्नू साह आटा चक्की मस्जिद के पास पुरनिया रोड पर बनारसी टोला मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री संतकुमार राय मार्ग किए जाने
  • गणेशगंज-वशीरतगंज वार्ड के हाथी खाना में एक दुकान को नीलामी के जरिए किराए पर आवंटित करने
  • सरोजनी नगर तहसील में वादकारियों व अन्य लोगों के बैठने के लिए कक्ष निर्माण के लिए नगर निगम ऊसर की 360 वर्ग फिट भूमि तहसील को देने
  • सड़कों की मरम्मत के लिए 15 करोड़ रुपये का बजट आवंटन करने का प्रस्ताव




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed