फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Mother stabbed with knife, cylinder set on fire, sister dies due to scorching

Lucknow : मानसिक रूप से बीमार युवक ने मां को चाकू से गोदा, सिलिंडर में लगाई आग, झुलसने से बहन की मौत

Fri, 14 Jul 2023 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 14 Jul 2023 05:38 AM IST
सार

मां मेहरूनिशा को पीटा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। विरोध पर बहन पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर रसोई गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर खोलकर आग लगा दी। सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे पूरे इलाका दहल गया। 

विज्ञापन
Lucknow: Mother stabbed with knife, cylinder set on fire, sister dies due to scorching
आग बुझाते दमकलकर्मी.... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैंट के मटरू मोहाल इलाके में गुड्डू के बेटे सलमान ने बृहस्पतिवार रात घर में विवाद किया। मां मेहरूनिशा को पीटा और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। विरोध पर बहन पर हमला बोल दिया। तोड़फोड़ कर रसोई गैस सिलिंडर का रेग्युलेटर खोलकर आग लगा दी। सिलिंडर धमाके के साथ फट गया। इससे पूरे इलाका दहल गया। 

विज्ञापन


हादसे में झुलसी उसकी बहन रूबी (28) की सिविल अस्पताल में मौत हो गई। जान बचाने के लिए बूढ़ी मां पहली मंजिल के छज्जे से कूद गईं। इसके बाद आरोपी घर की छत पर छिपकर बैठ गया जिसे पुलिस व अग्निशमन विभाग के कर्मचारी बाहर निकालने में लगे रहे। तीन दमकलों ने डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


कैंट थाने के पास मटरू मोहाल में गुड्डू का परिवार रहता है। घर में भाई कल्लू, भतीजा शाहबाज पत्नी मेहरूनिशा, बेटा सलमान व बेटी रूबी है। रात करीब 10 बजे सलमान ने विवाद शुरू किया। मां मेहरूनिशा ने नाराजगी जाहिर की तो चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंची बहन को भी पीटा। किसी तरह दोनों ने उस पर काबू पाने की कोशिश की तो वह किचन में घुस गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सिलिंडर का पाइप खींचकर निकाला और गैस का रेग्यूलेटर खोलकर आग लगा दी। लपटों की तपिश से सिलिंडर फट गया। किसी तरह मेहरूनिशा पहली मंजिल की छत पर पहुंचीं और मदद के लिए शोर मचाते हुए छज्जे से छलांग लगा दी। लेकिन रूबी अंदर लपटों में फंस गई। धमाके और चीखपुकार की आवाज सुनकर सो रहे लोगों की नींद खुल गई। घर के बाहर निकले तो मेहरूनिशा सड़क पर गिरी पड़ी थीं। पड़ोसियों ने उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने बताया कि मेहरूनिशा के शरीर पर चाकू के पांच निशान हैं। 

सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने डेढ़ घंटे में लपटों पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों ने किसी तरह रूबी को बाहर निकाला। गंभीर रूप से झुलसी रूबी ने सिविल अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, पड़ोसियों और पुलिस टीम को देखकर छत पर छिपा सलमान ईंट-पत्थर फेंकने लगा।

सुबह काटी हाथ की नस, बाइक में लगाई आग
इंस्पेक्टर कैंट रामकुमार के मुताबिक, सलमान सुबह से घर में विवाद कर रहा था। सुबह पुलिस को सूचना दी गई कि सलमान ने हाथ की नस काट ली है। पुलिस पहुंच पाती इसी बीच सलमान ने घर के बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। पुलिस उसे अस्पताल ले गई। कार्रवाई से पहले परिजनों ने बताया कि सलमान मानसिक रूप से बीमार है। दिन में पुलिस ने उसे छोड़ दिया और देर रात उसने वारदात अंजाम दे डाली। जब पुलिस और दमकलकर्मी पहुंचे तो सलमान दमकलकर्मियों से सिगरेट और पान मसाला मांग रहा था। देर रात तक पुलिस आरोपी सलमान को नहीं पकड़ सकी थी।


15 मिनट तक आलमबाग में जाम में फंसी रही दमकल
आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां आलमबाग फायर स्टेशन से रवाना हुईं, लेकिन जाम में करीब 15 मिनट तक फंसी रहीं। इसके कारण राहत कार्य करने में देरी हुई। अगर समय से गाड़ियां पहुंच गई होती तो शायद रूबी की जान बच जाती। इसका मलाल दमकलकर्मियों व स्थानीय लोगों को भी था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed