फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Middle-aged man arrested for raping class four student, uncle did physical abuse of minor in Chowk

लखनऊ : कक्षा चार की छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अधेड़ गिरफ्तार, चौक में मामा ने ही किया नाबालिग का शारीरिक शोषण

Thu, 07 Apr 2022 08:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Apr 2022 08:49 PM IST
सार

चौक इलाके में मुंह बोले मामूा ने महीनों तक नाबालिग का यौन शोषण किया। परिजनों को जानकारी होते ही स्थानीय थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Middle-aged man arrested for raping class four student, uncle did physical abuse of minor in Chowk
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लखनऊ में मलिहाबाद थाने में रहीमाबाद में कक्षा चार की छात्रा को टाफी दिलाने के बहाने से एक मकान में ले गया। जहां आरोपी ने मासूम के साथ दुराचार किया। फिर वह बच्ची को मकान के बाहर छोड़ कर भाग निकला था। किसी तरह से घर पहुंची बच्ची की हालत देख कर परिवार वाले सहम गए। पूछताछ करने पर अधेड़ की करतूत का पता चला। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर मलिहाबाद नित्यानंद सिंह के अनुसार कस्बा निवासी बच्ची कक्षा चार की छात्रा है। वह घर के बाहर खड़ी हुई थी। उसी दौरान पड़ोसी वहां आ गया। जिसने मासूम को टॉफी दिलाने की बात कही। टॉफी के लालच में बच्ची अधेड़ के साथ चली गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक मकान में ले जाकर अधेड़ ने मासूम के साथ दुष्कर्म किया था। बच्ची के शोर मचाने पर आरोपी ने उसे पीटा भी था। वारदात को अंजाम देने के बाद अधेड़ गांव के बाहर जाकर छिप गया था। घर लौटने पर मासूम की हालत देख कर परिवार दंग रह गए थे। पूछताछ करने पर 52 वर्षीय आरोपी का पता चला। जिसके खिलाफ  मासूम की दादी ने मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर के अनुसार 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मासूम का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन


मामा ने किया नाबालिग का शारीरिक शोषण, मुकदमा
चौक इलाके में मुंह बोले मामूा ने महीनों तक नाबालिग का यौन शोषण किया। परिजनों को जानकारी होते ही स्थानीय थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने तहरीर की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक पीडिता की मां ने मामले की जानकारी देते हुए तहरीर दिया। तहरीर की जांच कर बाराबंकी निवासी सुहेल खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीडिता की मां के मुताबिक उनके घर में सुहेल काफी समय से रह रहा है। सुहेल पीडिता का मुंह बोला मामा है। दो दिन पहले जानकारी हुई कि सुहेल उन्हीं के बेटी के साथ लंबे समय से यौन शोषण करता है। पीडिता की मां ने पुष्टि की तो बात सच निकली। इसपर पीडिता की मां ने तहरीर दिया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed