फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Metro's Basant Kunj depot will be built at a cost of Rs 150 crore.

Lucknow News: 150 करोड़ रुपये से बनेगा लखनऊ मेट्रो का बसंतकुंज डिपो

Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Metro's Basant Kunj depot will be built at a cost of Rs 150 crore.
ट्रांसपोर्टनगर में बने इसी मेट्रो डिपो की तर्ज पर बनेगा बसंतकुंज डिपो। 
लखनऊ। लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज (ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर) ने रफ्तार पकड़ ली है। 150 करोड़ रुपये से बसंतकुंज डिपो का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए टेंडर बृहस्पतिवार को जारी किया गया है, जो एक से डेढ़ महीने में फाइनल हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अप्रैल से निर्माण कार्य शुरू भी हो जाएगा।
विज्ञापन



चारबाग से बसंतकुंज के बीच लखनऊ मेट्रो के सेकंड फेज का निर्माण कराया जाएगा। इस प्रोजेक्ट की कुल लागत 5801 करोड़ रुपये है। इसमें 2900 करोड़ रुपये राज्य व केंद्र सरकार को देने हैं, जबकि शेष धनराशि ऋण ली जाएगी। बुधवार को घोषित यूपी बजट में मेट्रो सेकंड फेज के लिए 550 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। अब चारबाग-बसंतकुंज मेट्रो ने रफ्तार पकड़ने वाली है। बृहस्पतिवार को मेट्रो प्रशासन ने कार्य का टेंडर जारी किया। इसके पूर्व बसंतकुंज से ठाकुरगंज तक पांच एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का टेंडर जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


बसंतकुंज में बनेगा मेट्रो डिपो



सेकंड फेज मेट्रो का डिपो बसंतकुंज में बनाया जाएगा जिसके निर्माण पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इस डिपो में निर्माण ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर पर चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की पार्किंग, उनका रखरखाव और नियमित जांच होगी। इसे लखनऊ मेट्रो के ट्रांसपोर्टनगर डिपो की तर्ज पर बनाया जाएगा जो सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आधुनिक मशीनों से लैस होगा डिपो

बसंतकुंज डिपो में अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी। ट्रेनों के रखरखाव में पहियों के लिए पिटव्हील लेंथ मशीन, बोगियों को उठाने के लिए फुली ऑटोमैटिक सिंक्रोनाइज्ड पिटजैक व मोबाइल जैक मशीनें होंगी। इसके अलावा बोगियों को एक ट्रैक से दूसरे पर शिफ्ट करने के लिए टर्न टेबल, बोगियों की सफाई के लिए ऑटोमैटिक ट्रेन वॉशिंग प्लांट, शंटिंग के लिए इलेक्ट्रिक बोगी शंटर, तकनीकी खराबी में कोच पटरी पर लाने के लिए री-रेलिंग एवं रेस्क्यू वाहन भी होंगे।


पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

बसंतकुंज डिपो में पर्यावरण संरक्षण का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। यहां सोलर पावर यूनिट लगाई जाएगी। जीरो डिस्चार्ज सुविधा रहेगी, जिससे गंदा पानी से डिपो से बाहर नहीं जाएगा। ड्यूल प्लंबिंग सिस्टम में ताजे और रीसाइकल पानी के लिए अलग-अलग पाइपलाइन होंगे। वॉशरूम, किचन व सफाई से निकलने वाले पानी को साफ करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और ट्रेन की धुलाई और सफाई से निकलने वाले पानी को साफ करने के लिए एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (ईटीपी) लगेगा। यहां जल भंडारण प्रणाली भी लगाई जाएगी।


दो महीने में शुरू होगा एलिवेटेड स्टेशनों का निर्माण

बसंतकुंज डिपो निर्माण के लिए टेंडर जारी होने से पहले एलिवेटेड स्टेशनों के निर्माण का टेंडर हो चुका है। कुल पांच एलिवेटेड स्टेशन बनने हैं, जिनका टेंडर पंद्रह दिन में फाइनल हो जाएगा तथा दो महीने में निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इसी क्रम में सात अंडरग्राउंड स्टेशनों के निर्माण के लिए टेंडर डेढ़ महीने बाद जारी किया जाएगा। इसकी नियम-शर्तें अभी तय की जा रही हैं।


लखनऊ मेट्रो सेकंड फेज एक नजर में...

-- 12 किमी होगी मेट्रो सेकंड फेज के ट्रैक की कुल लंबाई।
-- 7 भूमिगत स्टेशन गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा और चौक बनेंगे।
-- 5 एलिवेटेड स्टेशन ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराजगंज, मूसाबाग और बसंतकुंज बनेंगे।
-- 5 वर्ष में पूरा किया जाएगा सेकंड फेज रूट का निर्माण।


-----



बसंतकुंज डिपो के निर्माण पर 150 करोड़ रुपये खर्च होंगे। यह मेट्रो सेकंड फेज के तहत दूसरा बड़ा टेंडर है, इसके जारी होने और प्री-कंस्ट्रक्शन कार्यों में तेजी से लखनऊ मेट्रो का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर मजबूती से आगे बढ़ेगा।

-सुशील कुमार, एमडी, यूपी मेट्रो

ट्रांसपोर्टनगर में बने इसी मेट्रो डिपो की तर्ज पर बनेगा बसंतकुंज डिपो। 

ट्रांसपोर्टनगर में बने इसी मेट्रो डिपो की तर्ज पर बनेगा बसंतकुंज डिपो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed