फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow metropolis emerged at the forefront in the state by having five lakh members.

Lucknow News: पांच लाख सदस्य बनाकर प्रदेश में सबसे आगे निकला लखनऊ महानगर

Wed, 16 Oct 2024 05:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
Lucknow metropolis emerged at the forefront in the state by having five lakh members.

विज्ञापन
लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर की ओर से मंगलवार को सक्रिय सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन डालीगंज में किया गया। यहां बताया गया कि पांच लाख से ज्यादा पार्टी के सदस्य बनाकर लखनऊ महानगर प्रदेश में सबसे आगे निकल गया है।


कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा, 2014 में मिस कॉल के माध्यम से ऑनलाइन सदस्यता शुरू की गई थी। तब, प्रदेश में लगभग छह महीने में एक करोड़ 86 लाख लोग सदस्य बनाए गए थे। इस बार सिर्फ डेढ़ माह के अभियान में पार्टी ने दो करोड़ का लक्ष्य पार कर लिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह ने कहा, पार्टी ने तय किया था कि किसी भी बूथ पर लोकसभा या विधानसभा में प्राप्त अधिकतम मतों का लगभग 75 प्रतिशत सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करना है। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि कैंट विधानसभा में सर्वाधिक 1,18000, पूर्व में 98,000, सरोजनीनगर में 92,200, पश्चिम में 78,400, उत्तर में 61,400 और मध्य विधानसभा में 52,900 प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed