फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro will run before given time

लखनऊ मेट्रो की रफ्तार दो महीने फास्ट, जल्द बिछेंगी पटरियां

Mon, 25 Jul 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 25 Jul 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro will run before given time
जल्द लखनऊ में दौड़ेगी मेट्रो - फोटो : amar ujala

अपनी मेट्रो का काम फास्ट चल रहा है। मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (एलएमआरसी) ने मेट्रो के शनिवार रात तक 510 यू-गर्डर रखने का काम पूरा कर लिया। अब महज 45 यू-गर्डर और लगाए जाने हैं। दावा किया जा रहा है कि ये काम दो महीने पहले ही पूरा कर लिया गया है। 

विज्ञापन


यानी अपनी मेट्रो दो महीने फास्ट चल रही है। दो हफ्ते पहले मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने दावा किया था कि शहरवासी मेट्रो की सवारी तय समय से दो महीने पहले ही कर लेंगे। अगर इसी रफ्तार से काम ट्रैक पर रहे तो मार्च के बजाय जनवरी में ही मेट्रो शहरवासियों की सवारी के लिए तैयार हो जाएगी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग के बीच साढ़े आठ किमी मीटर के रूट पर पटरी बिछाने के लिए 555 यू-गर्डर रखे जाने हैं। इन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में एलएमआरसी के यार्ड में ही ढाला गया है। यू-गर्डर लगने के बाद पटरी बिछाने का काम में तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी बिछाने के काम में आएगी तेजी

lucknow metro will run before given time
स्टील का पुल - फोटो : amar ujala

मेट्रो का ट्रायल पहले दिसंबर में होना था। पर दो सप्ताह पहले मेट्रो के एमडी और एलएंडटी के अफसरों के साथ बैठक में मुख्य सचिव दीपक सिंघल ने ट्रायल दिसंबर की बजाय नवंबर में ही करने के निर्देश दिए थे। 

एलएमआरसी के पीआरओ अमित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक 8.5 किमी रूट में करीब आधी दूरी तक पटरी बिछाई जा चुकी है।

बाकी रूट पर काम चल रहा है। यू-गर्डर ढालने का काम अक्तूबर तक पूरा होना था, पर इसे दो महीने पहले ही कर लिया गया। 

रूट पर कुल आठ स्टेशन बनने हैं जिनमें कृष्णानगर और ट्रांसपोर्ट नगर स्टेशन का निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed