{"_id":"5be08fbdbdec2269871eecc7","slug":"lucknow-metro-timing-for-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर बदली रहेगी मेट्रो की टाइमिंग, शाम सात बजे तक ही कर सकेंगे सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर बदली रहेगी मेट्रो की टाइमिंग, शाम सात बजे तक ही कर सकेंगे सफर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ मेट्रो
- फोटो : amar ujala
लखनऊ मेट्रो के प्रवक्ता अमित श्रीवास्तव ने बताया कि दीपावली पर बुधवार को मेट्रो सेवा शाम सात बजे तक ही रहेगी। इसके बाद मेट्रो सेवा को स्थगित कर दिया जाएगा। मेट्रो संचालन का सामान्य समय सुबह छह से रात 10 बजे तक है।
विज्ञापन
दीपावली के दिन मेट्रो सेवा सुबह छह बजे से ही शुरू होगी, लेकिन अंतिम ट्रेन चारबाग स्टेशन से 7:16 बजे शाम को वापस हो जाएगी। ट्रांसपोर्टनगर से अंतिम ट्रेन सात बजे चारबाग के लिए जाएगी। बृहस्पतिवार से मेट्रो सेवा फिर सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन