फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro speed is better than delhi metro

दिल्ली से इस मायने में बेहतर है लखनऊ की मेट्रो?

Mon, 10 Aug 2015 02:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो/लखनऊ Updated Mon, 10 Aug 2015 02:40 PM IST
विज्ञापन
 lucknow metro speed is better than delhi metro

अपनी सुविधाओं के लिए पहचानी जानी वाली दिल्ली मेट्रो से भी एक कदम आगे है लखनऊ की बन रही मेट्रो, जानिए कैसे?

विज्ञापन


लखनऊ की मेट्रो की बनने की रफ्तार दिल्ली मेट्रो से भी तेज है? एलएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने दावा किया है कि राजधानी में मेट्रो के निर्माण की प्रगति दिल्ली मेट्रो से तीन गुना तेज है।

पब्लिक इंवेस्टमेंट बोर्ड (पीआईबी) की हरी झंडी मिलने से उत्साहित कुमार केशव ने रविवार को इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया के राजधानी स्थित केंद्र पर एक कार्यक्रम में बताया कि दिल्ली में मेट्रो की छह किमी. लंबी पहली लाइन का काम छह साल में पूरा हुआ।
विज्ञापन


जबकि लखनऊ में 8.5 किमी. की पहली लाइन दो साल चार महीने में पूरी कर ली जाएगी। यही नहीं मार्च 2019 तक प्रोजेक्ट भी पूरा कर लिया जाएगा।

कुमार केशव ने बताया कि राजधानी में मेट्रो की योजना 980 वर्ग किमी. की है। इसमें उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम कॉरिडोर के रूप में अमौसी से हजरतगंज, आईटी चौराहा होते हुए मुंशीपुलिया तक और चारबाग से बसंतकुंज तक का रूट प्रस्तवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी प्राथमिकता में ट्रांसपोर्ट नगर से चारबाग तक का 8.5 किमी का रूट दिसंबर 2016 तक पूरा करना है। इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स, इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष एलवी मुरलीकृष्णा ने बताया कि संस्था को यूनीवर्सिटी के रूप में स्थापित करने की योजना है। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यावसायिक उत्कृष्टता प्रमाणपत्र भी छात्रों को दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed