{"_id":"617e15f96b826e0d265138d4","slug":"lucknow-metro-places-cutouts-of-langurs-at-nine-metro-stations-that-are-experiencing-monkey-menace","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया तरीका: लखनऊ मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों का आतंक, तैनात किए गए 'लंगूर'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया तरीका: लखनऊ मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों का आतंक, तैनात किए गए 'लंगूर'
Sun, 31 Oct 2021 09:40 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 31 Oct 2021 09:40 AM IST
सार
एक अधिकारी ने बताया कि जिन मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों का आतंक है वहां पर लंगूर के कटआउट लगाए गए हैं। पहले हम सिर्फ लंगूर के चीखने की आवाज प्ले करते थे। अब कटआउट के साथ लंगूर के चीखने की आवाज आती है तो असर दिखा है।
विज्ञापन
लखनऊ में एक मेट्रो स्टेशन पर लगा बंदर का कटआउट
- फोटो : ANI
विस्तार
लखनऊ मेट्रो के स्टेशनों पर बंदरों का बहुत आतंक है। इस समस्या का समाधान निकालने के लिए लखनऊ मेट्रो ने एक नया तरीका खोजा है। मेट्रो अधिकारियों ने नौ मेट्रो स्टेशनों से बंदरों को भगाने के लिए लंगूर के कटआउट लगाए हैं। इसके साथ ही लंगूर के चिल्लाने की आवाज भी चलाई जाती है।
विज्ञापन
एक अधिकारी ने बताया कि जिन नौ मेट्रो स्टेशनों पर बंदरों का आतंक है वहां पर लंगूर के कटआउट लगाए गए हैं। पहले हम सिर्फ लंगूर के चीखने की आवाज प्ले करते थे। लेकिन उससे ज्यादा देर फायदा नहीं हुआ। इसके बाद एमजीएमटी ने कटआउट लगाने का निर्णय लिया है। जब कटआउट के साथ लंगूर के चीखने की आवाज आती है तो असर दिखता है।
विज्ञापन
बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन के कंट्रोलर विवेक मिश्रा ने बताया कि वे थोड़ी-थोड़ी देर पर कटआउट को इधर से उधर बदलते रहते हैं। यह काफी प्रभावी तरीका है। अब हमने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन