फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro office

यहां से तय होगी लखनऊ मेट्रो की रूप रेखा

Sun, 18 Aug 2013 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Aug 2013 01:52 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro office

लखनऊ मेट्रो सेल के दफ्तर का आगाज एक सितंबर तक हो जाएगा। जनपथ स्थित आवास बंधु के कार्यालय में यह ऑफिस बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


सेल से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी इसी दफ्तर में बैठेंगे। इसके साथ ही अब मेट्रो रूट पर किसी भी निर्माण के लिए अनुमति के वास्ते इस दफ्तर से भी संपर्क करना आवश्यक हो जाएगा।

शासन की ओर से राजीव अग्रवाल को इस सेल का अध्यक्ष बनाया गया है। मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 100- 100 मीटर तक नक्शा पास कराने के लिए इस दफ्तर की संस्तुति भी लोगों के लिए आवश्यक होगी।
विज्ञापन


मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल ने बताया कि, वैसे तो औपचारिक तौर पर फिलहाल एनओसी देने की प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है।

मगर अमौसी से मुंशीपुलिया तक के रूट पर अगर कोई निर्माण नक्शा पास कराना चाहेगा तो उसको मेट्रो सेल की राय तो लेनी ही पड़ेगी। एक सितंबर तक यह आफिस शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शहीद पथ पर एलएमआरसी का ऑफिस
एलडीए लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के लिए पांच एकड़ भूमि की सौगात देगा। यह जमीन सुल्तानपुर रोड के नजदीक शहीद पथ पर दी जाएगी।

इस साइट को प्राधिकरण के नगर नियोजन विभाग ने फाइनल कर दिया है। बोर्ड के प्रस्ताव के माध्यम से जमीन को लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के हवाले कर दिया जाएगा।

मेट्रो के लिए मुख्यालय बनाने के लिए पहले हुसैनगंज में पूर्व प्रस्तावित पार्किंग की भूमि को फाइनल किया गया था, मगर अब इसके लिए सुल्तानपुर रोड पर अधिक जमीन मिलेगी।

इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम से लगती साइट पर प्राधिकरण की करीब पांच एकड़ भूमि खाली है, जिसको दिए जाने का फैसला कर लिया गया है।

प्राधिकरण के एक अधिकारी ने बताया कि, भूमि बहुत अच्छी लोकेशन में है। यहां न केवल लखनऊ मेट्रो रेल कार्पोरेशन का ऑफिस बनाया जा सकेगा, बल्कि भविष्य में मेट्रो की रिंग लाइन के लिए अगर स्टेशन बनाना होगा, तो वह भी इसी भूमि पर बनाया जा सकेगा।


इस भूमि की कीमत एलडीए मेट्रो पर किए जाने वाले खर्च में समायोजित कर सकता है, या फिर कुछ अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा सकता है।

गौरतलब है कि, इस भूमि के चारों ओर नई बनती हाइटेक और इंटीग्रेटेड टाउनशिप के अलावा चक गंजरिया परियोजना में आईटी सिटी और मेडिसिटी भी होगी। प्राधिकरण की अगली बोर्ड मीटिंग में भूमि मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए देने का प्रस्ताव पास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed