फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow metro is all set

इंतजार खत्म: 24 घंटे बाद लखनऊ में दौड़ेगी पहली मेट्रो ट्रेन

Wed, 30 Nov 2016 11:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 30 Nov 2016 11:10 AM IST
विज्ञापन
lucknow metro is all set
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

लखनऊ मेट्रो ट्रेन के दीदार में अब कुछ ही वक्त बचा है। सोमवार रात जब शहर नींद की आगोश में था तब मेट्रो ने प्री-ट्रायल पास कर लिया। तीन स्टेशनों पर उनके नाम के बोर्ड लग गए, जो बचे काम हैं उन्हें तेजी से निपटाया जा रहा है। यानी 1 दिसंबर से पहली ट्रेन के नियमित ट्रायल के लिए लखनऊ मेट्रो तैयार है। 

विज्ञापन


पहले दिन : आलमबाग से ट्रांसपोर्टनगर के बीच दौड़ेगी मेट्रो
मेट्रो के अफसरों का कहना है कि पहले दिन आलमबाग से ट्रांसपोर्टनगर केबीच ट्रायल किया जाएगा। मवैया पर स्पेशल स्पान का काम पूरा नहीं होने तक मेट्रो इसी सेक्शन पर चलेगी।
विज्ञापन


स्टेशनों को दिया जा रहा फाइनल टच
तीन स्टेशनों-ट्रांसपोर्टनगर, कृष्णानगर और सिंगारनगर को तैयार कर लिया गया है। प्लेटफॉर्म लेवल के काम पूरे हो चुके हैं। लिफ्ट और एस्केलेटर्स के काम में तेजी की जा रही है। कोनकोर्स पर यात्री सुविधाओं का विकास भी अंतिम चरण में है। ग्लोसाइन बोर्ड पर स्टेशनों के नाम लिखे जा चुके हैं। इस रूट का नाम है रेडलाइन रूट। इसलिए साइनबोर्ड को बनाने में लाल रंग का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रांसपोर्टनगर से सिंगारनगर तक प्री-ट्रायल
एक दिसंबर को एलीवेटेड रूट पर लाने से पहले मेट्रो का प्री-ट्रायल सोमवार देर रात एलएमआरसी के अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान ट्रांसपोर्टनगर से सिंगारनगर के बीच ट्रेन धीमी गति से चलाई गई।

उद्घाटन होगा खास

lucknow metro is all set
लखनऊ मेट्रो - फोटो : amar ujala

इससे पहले ट्रेन को टेस्ट ट्रैक पर चलाया गया, फिर डिपो के अंदर बने रैंप से ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन ले जाया गया। ट्रांसपोर्टनगर से सिंगारनगर तक ट्रेन गई। इसके बाद इसे वापस डिपो ले जाया गया। प्री-ट्रायल के बीच ट्रैक पर जर्क , ब्रेकिंग सिस्टम की जांच की गई। पूरे प्री-ट्रायल की निगरानी डिपो में बने बैकअप कंट्रोल सेंटर से की गई। मंगलवार को डिपो में ही ट्रेन को चलाकर देखा गया।

उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ उनका पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रह सकता है। विशिष्ट अतिथियों की सूची में कमोबेश सभी के नाम शामिल किए गए हैं। यह मंत्री ट्रांसपोर्टनगर डिपो के लोकार्पण के समय भी मौजूद रहेंगे। इसके बाद अवध चौराहा पर जनसभा कार्यक्रम में भी इनकी मौजूदगी रहेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री के आने की संभावना
उद्घाटन कार्यक्रम में सांसद व केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह केआने की संभावना है। हालांकि केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंक ैया नायडू शामिल नहीं होंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय से एलएमआरसी को भेजी गई सूचना के मुताबिक नायडू को दोपहर में 12 बजे राज्यसभा में रहना है। कार्यक्रम में सांसद कौशल किशोर और सभी विधायकों को भी न्योता दिया गया है।

मेट्रो के लिए जमीन देने वालों को भी न्यौता
मेट्रो की योजना के मुताबिक, अवध चौराहा के मुख्य कार्यक्रम में मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े सभी लोगों को न्यौता भेजा गया है। एलएमआरसी ने अपने स्टाफ के परिवारीजनों तक को विशेष तौर पर बुलाया है। वहीं, मेट्रो को जमीन उपलब्ध कराने वाले और प्रत्यक्ष रूप से मदद करने वाले लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed