{"_id":"a5a85e1e55b423d833d26d193410c022","slug":"lucknow-metro-dpr-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो की डीपीआर को आज मिलेगी हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो की डीपीआर को आज मिलेगी हरी झंडी
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 24 Jul 2013 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो रेल परियोजना के लिए हाईपावर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे से मुख्य सचिव जावेद उस्मानी की अध्यक्षता में होगी।
विज्ञापन
इस बैठक में डीएमआरसी की पुनरीक्षित डीपीआर पेश की जाएगी। डीपीआर के हाईपावर कमेटी से पास होने के बाद केंद्र सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा।
स्पेशल पर्पज व्हीकल और मेट्रो के एक्ट को भी इस मीटिंग में एप्रूवल मिलने की उम्मीद की जा रही है। इस मीटिंग के लिए लखनऊ मेट्रो सेल के अधिकारी पूरे दिन पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन बनाने में व्यस्त रहे। यह प्रजेंटेशन बृहस्पतिवार को हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष जावेद उस्मानी के समक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
मेट्रो सेल के चेयरमैन राजीव अग्रवाल प्रस्तुतीकरण करेंगे। जिसमें डीपीआर के अहम बिंदुओं से यहां मौजूद लोगों को अवगत कराया जाएगा।
दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन के अधिकारी भी इस मीटिंग में शामिल रहेंगे। उधर,मेट्रो रेल की हाईपावर कमेटी में पहली बार रेलवे के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
मेट्रो सेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, मेट्रो एक्ट और परिचालन के अन्य बिंदुओं पर रेलवे की सलाह अतिमहत्वपूर्ण होती है।
मेट्रो सेल ने उत्तर रेलवे के आला अधिकारियों को भी बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया है। इससे इस परियोजना के भविष्य में खासा लाभ होगा।