फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow : Meeting with Shinde proved costly, former minister Rajkishore expelled

Lucknow : एकनाथ शिंदे से मिलना महंगा पड़ा, पूर्व मंत्री राजकिशोर पार्टी से निष्कासित, 'डिंपल' भी बाहर

Mon, 10 Apr 2023 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 10 Apr 2023 01:43 AM IST
सार

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह तथा उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया यह जा रहा है कि दोनों यूपी में आए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले थे और यही बात बसपा सुप्रीमो मायावती को नागवार गुजरी।

विज्ञापन
Lucknow : Meeting with Shinde proved costly, former minister Rajkishore expelled
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह

विस्तार

एक तरफ निकाय चुनाव का एलान हुआ तो दूसरी तरफ बसपा ने अपने दो नेताओं को निष्कासित कर दिया। पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह तथा उनके भाई बृजकिशोर सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। बताया यह जा रहा है कि दोनों यूपी में आए महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे से मिले थे और यही बात बसपा सुप्रीमो मायावती को नागवार गुजरी।

विज्ञापन


बस्ती क्षेत्र में राजकिशोर जाने पहचाने नेता हैं। तीन बार विधायक रह चुके हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक कैरियर की शुरुआत बसपा से ही की थी। उसके बाद सपा में शामिल हुए और कैबिनेट मंत्री बने। उनके भाई बृजकिशोर डिंपल भी राजनीति में सक्रिय हैं। उन्हें भी सपा सरकार में उर्जा सलाहकार बनाया गया था। बाद में दोनों कांग्रेस में चले गए। 
विज्ञापन


वर्ष 2020 में फिर से बसपा में शामिल हो गए थे। बस्ती के बसपा जिला अध्यक्ष जयहिंद गौतम ने पत्र जारी करते हुए दोनों के ही बसपा से निष्कासन की बात कही। चिट्ठी में लिखा है कि दोनों को अनुशासहीनता करने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर पार्टी से निष्कासित किया जाता है। बताया जा रहा है कि रविवार को महाराष्ट्र सीएम एकनाथ शिंदे अयोध्या आए थे। इन दोनों नेताओं ने अयोध्या में एकनाथ शिंदे से मुलाकात की। हालांकि दोनों को ही भाजपा के संपर्क में बताया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed