फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow mayor post candidates filed nomination.

UP Nikay Chunav: भाजपा की महापौर प्रत्याशी सुषमा सहित सभी प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 18 Apr 2023 12:30 AM IST
सार

2023 के निकाय चुनाव में लखनऊ नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 दावेदार सामने आए हैं। सोमवार को अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और आप सहित 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रविवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था।

विज्ञापन
Lucknow mayor post candidates filed nomination.
महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल करतीं सुषमा खर्कवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लखनऊ महापौर की भाजपा प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर उनके साथ यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के साथ ही बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। उनका काफिला बड़ी धूमधाम से भाजपा कार्यालय से निकला। सुषमा 30 साल पुरानी भाजपा कार्यकर्ता हैं।

विज्ञापन


आज नामांकन का अंतिम दिन है इसलिए बड़ी संख्या सभी प्रत्याशियों ने आज ही नामांकन दाखिल कर दिया है। भाजपा महापौर की तरह ही सपा प्रत्याशी वंदना मिश्रा, बसपा की शाहीन बानो और निर्दलीय प्रत्याशी आशा मिश्रा ने भी नामांकन दाखिल किया। इसके अलावा, महापौर पद के लिए सुभासपा की अलका पांडेय, लोक दल की मधु सेन, संयुक्त जनादेश पार्टी की मिथलेश सिंह ने भी नामांकन भरा। रविवार को लखनऊ में सभासद के प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला और नामांकन दाखिल किया। 
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की मेयर प्रत्याशी अंजू सिंह और कांग्रेस की प्रत्याशी संगीता जायसवाल ने भी नामांकन दाखिल किया।


ये भी पढ़ें - भाजपा ने 10 नगर निगम में प्रत्याशी घोषित किए, सुषमा खड़गवाल लखनऊ में महापौर प्रत्याशी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: परिवारवाद से दूरी, भाजपा ने सामान्य कार्यकर्ताओं के साथ पुराने नेताओं की भी ली सुध


जानें, कौन हैं सुषमा खर्कवाल
भाजपा से करीब 30 साल से जुड़ी सुषमा खर्कवाल पार्टी संगठन में कई पदों पर रह चुकी हैं। पर्वतीय ब्राह्मण समाज में जन्मीं सुषमा के बहाने पार्टी शहर में उत्तराखंड के पांच लाख से अधिक मतदाताओं को और करीब तीन लाख पूर्व सैनिकों को साधने की कोशिश की है।

गढ़वाल से स्नातक सुषमा पार्टी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, भारतीय पर्वतीय महासभा की राष्ट्रीय प्रभारी, पश्चिम विधानसभा मंडल-दो की प्रभारी, अवध क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, केंद्रीय दत्तक ग्रहण प्राधिकरण की सदस्य , महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री रही हैं। साथ ही कई अहम समितियों में वह सदस्य भी रही हैं।

नगर निगम में मेयर पद के 13 दावेदार
2023 के निकाय चुनाव में लखनऊ नगर निगम के मेयर पद के लिए 13 दावेदार सामने आए हैं। सोमवार को अंतिम दिन भाजपा, कांग्रेस और आप सहित 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। रविवार को तीन प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। हालांकि 2017 में हुए निकाय चुनाव की तुलना में प्रत्याशियों की संख्या घटी है। 2017 में भी मेयर पद के लिए आरक्षण महिला ही था, उसमें 19 दावेदार थीं। इसके अलावा 2012 में मेयर पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा था। दोनों ही बार भाजपा मेयर चुनाव में विजेता रही है।

इन्होंने मेयर के लिए किया नामांकन
16 अप्रैल 2023
- शाहीन बानो (बहुजन समाज पार्टी)
- आशा मिश्रा ( निर्दलीय)
- वंदना मिश्रा (समाजवादी पार्टी)
17 अप्रैल 2023
- सुषमा खर्कवाल (भारतीय जनता पार्टी)
- मिथिलेश सिंह (निर्दलीय)
- अल्का पांडेय (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी)
- मधु सेन (लोक दल)
- मंजू दोहरे (निर्दलीय)
- संगीता जायसवाल (कांग्रेस)
- अंजू भट्ट (आम आदमी पार्टी)
- नलिनी खन्ना (निर्दलीय)
- लक्ष्मी कुशवाहा (निर्दलीय)
- ऊषा त्रिपाठी (गांधियन पीपुल्स पार्टी)

कौन कब जीता मेयर का पद
2012 - डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा
2017 - संयुक्ता भाटिया, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed