{"_id":"62a6c570caf26e4d8e4518bd","slug":"lucknow-mayawati-said-targeting-a-particular-community-and-running-a-bulldozer-is-unjust-court-should-take-cognizance","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : मायावती ने कहा, समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर चलाना अन्याय पूर्ण, कोर्ट ले संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : मायावती ने कहा, समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर चलाना अन्याय पूर्ण, कोर्ट ले संज्ञान
Mon, 13 Jun 2022 09:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 13 Jun 2022 09:23 PM IST
सार
मायावती ने कहा कि समस्या की मूल जड़ नुपूर शर्मा व नवीन जिंदल है जिनके कारण देश का मान सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की। उनके विरूद्ध कार्रवाई न कर के सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों हो रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। बुलडोजर के जरिए की जा रही कार्रवाई को द्वेषपूर्ण बताते हुए कहा कि कोर्ट इस पर संज्ञान ले। मायावती ने सोमवार को ट्वीट किया कि यूपी सरकार एक समुदाय विशेष को टारगेट करके बुलडोजर से कार्रवाई कर भय का जो माहौल बना रही है वो अन्यायपूर्ण है। समस्या की मूल जड़ नूपुर शर्मा व नवीन जिंदल हैं, जिनके कारण देश का मान सम्मान प्रभावित हुआ व हिंसा भड़की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनके विरुद्ध कार्रवाई न करके सरकार द्वारा कानून के राज का उपहास क्यों हो उड़ाया जा रहा है। दोनों को अभी तक जेल न भेजना पक्षपातपूर्ण है। सरकार द्वारा नियम कानून ताक पर रखकर बुलडोजर कार्रवाई में न केवल बेगुनाह परिवार पिस रहे हैं बल्कि निर्दोषों के घर भी ढहा दिए जा रहे हैं। इसी क्रम में पीएम आवास योजना के मकान को भी ध्वस्त कर देना काफी चर्चा में रहा। ऐसी ज्यादती क्यों की जा रही है।
विज्ञापन