{"_id":"6a17da980bd8027ce90bc544","slug":"lucknow-mayawati-extended-greetings-on-bakrid-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: मायावती ने दी बकरीद की बधाई, कहा- हम मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: मायावती ने दी बकरीद की बधाई, कहा- हम मंदिर-मस्जिद में बांटकर राजनीति करने के खिलाफ
Thu, 28 May 2026 11:33 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 28 May 2026 11:33 AM IST
सार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बकरीद पर बधाई देते हुए कहा कि बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने ईद-उल-अज़हा की बधाई दी। उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बधाई संदेश में कहा कि कुर्बानी का यह पाक त्योहार हमें त्याग, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है।
विज्ञापन
बसपा के चार बार के शासनकाल में हर घर में बरकत, हर दिल में अमन और हर बस्ती में खुशहाली थी। हमें एक बार फिर वैसा ही प्रदेश बनाना है। बसपा अपनी सर्वसमाज-हितैषी सरकार के लिए आज भी प्रतिबद्ध है। आज जब देश में नफरत की राजनीति हो रही है, भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है ईद का यह पैगाम और भी ज़रूरी हो जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बाबा साहब का संविधान हमें सिखाता है कि इस देश में हर नागरिक बराबर है। चाहे उसका मज़हब कोई भी हो, जाति कोई भी हो। हम उस राजनीति के खिलाफ हैं जो मंदिर-मस्जिद में बांटकर वोट मांगती है। हम उस भारत के साथ हैं जहां ईद, दिवाली और होली, सब मिलकर मनाए जाते हैं। भारत एक रहे, मज़बूत रहे।
विज्ञापन