फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Massive fire broke out at Godrej warehouse on Sitapur Road, seven fire brigade vehicles reached the s

लखनऊ: सीतापुर रोड पर गोदरेज के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 15 गाड़ियों ने छह घंटे में काबू पाया

Tue, 08 Oct 2024 02:08 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Oct 2024 02:08 PM IST
सार

Fire in Lucknow warehouse: लखनऊ सीतापुर रोड स्थित गोदरेज के एक माल गोदाम में भीषण आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी। 

विज्ञापन
Lucknow: Massive fire broke out at Godrej warehouse on Sitapur Road, seven fire brigade vehicles reached the s
लखनऊ गोदाम में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ के सैरपुर में सोमवार देर रात गोदरेज के गोदाम में आग लग गई। आग की लपटों और धुएं के गुबार को देखकर वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने 15 गाड़ियों से छह घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


सैरपुर थाने के पास डेसपार्क इलेक्ट्रॉनिक एलएलपी नामक गोदरेज गोदाम है, जिसके मालिक अनिय वैश्य हैं। सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे गोदाम में आग लग गई। घटना से वहां हड़कंप मच गया। अगलबगल के लोगों ने घटना की जानकारी दमकल और पुलिस को दी। वे खुद भी आग बुझाने में जुट गए। मगर गोदाम लोहे की चादरों से ढके होने के कारण वे आग पर काबू न पा सके।
विज्ञापन


इस बीच दमकलकर्मी 15 गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने में जुट गए। मगर गोदाम में धुआं भरने के कारण उन्हें काफी समस्या हुई। करीब छह घंटे बाद सुबह साढ़े नौ बजे दमकल ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चपेट में आने से बचा कार वर्कशॉप
गोदाम के बगल में मारुति कार की वर्कशॉप है। ऐसे में गनीमत है कि आग की चपेट में मारुति कार की वर्कशॉप आने से बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed