फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Many SP-BSP leaders will soon join BJP

लोकसभा चुनाव 2024: जल्द भाजपा का दामन थामेंगे सपा-बसपा के कई नेता, दोनों विपक्षी दलों में सेंधमारी शुरू

Sat, 22 Jul 2023 10:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Jul 2023 10:38 AM IST
सार

आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-बसपा में सेंध लगाने की रणनीति के तहत पार्टी ने पूर्वांचल और पश्चिम के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन
Lucknow: Many SP-BSP leaders will soon join BJP
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के कई नेता जल्दी ही भाजपा का दामन थामेंगे। इनमें पूर्व मंत्री से लेकर मौजूदा सांसद तक शामिल हैं। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा-बसपा में सेंध लगाने की रणनीति के तहत पार्टी ने पूर्वांचल और पश्चिम के नेताओं और जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की रणनीति बनाई है।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सभी 80 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक सीट पर जीत के लिए पार्टी विपक्षी दलों के नेताओं को भी तोड़ने की रणनीति बनाई है ताकि संबंधित सीट पर विपक्षी दल को जातीय समीकरण के लिहाज से कमजोर किया जा सके। पश्चिम यूपी में सपा के नेता और पूर्व मंत्री साहब सिंह सैनी और राजपाल सैनी भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। दोनों को पार्टी में शामिल करने पर सहमति बन गई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ज्येष्ठ जैसा हुआ सावन में मौसम: न्यूनतम तापमान पहुंचा 30 के पार, जानिए यूपी में कब से फिर शुरू होगी बरसात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - PFI की दंगे भड़काने वाली साजिश का मास्टरमाइंड निकला कमाल केपी, STF ने दाखिल की चार्जशीट


दोनों के भाजपा में शामिल होने से पश्चिमी यूपी के सैनी समाज में मजबूती मिलेगी। वहीं पूर्वांचल में बसपा छोड़ सपा में शामिल हुईं एक पूर्व विधायक और जौनपुर से एक अन्य पूर्व विधायक भी भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उधर, बसपा के पूर्वांचल और पश्चिम के कुछ सांसद भी भाजपा के संपर्क में हैं। लोकसभा चुनाव में टिकट मिलने की शर्त पर सहमति मिलते ही वह भाजपा का दामन थाम लेंगे। सपा के कुछ क्षत्रिय, ब्राह्मण और कुर्मी विधायकों को भी तोड़ने की रणनीति है।

नड्डा से मिले भूपेंद्र चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने शुक्रवार को दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। दोनों के बीच भाजपा के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति के साथ विपक्षी दलों के नेताओं को भाजपा में शामिल करने, जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर बातचीत हुई। चौधरी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को महाजनसंपर्क अभियान में यूपी में आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही निगम, आयोग और बोर्ड में राजनीतिक नियुक्तियों से संबंधित विषयों पर भी बात की। सूत्रों के मुताबिक नड्डा आगामी दिनों में लखनऊ सहित यूपी के अन्य जिलों में लोकसभा चुनाव की तैयारी के मद्देनजर दौरा करेंगे।

केशव से मिले राजभर
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से उनके आवास पर मुलाकात की। केशव प्रसाद ने ओमप्रकाश राजभर को एनडीए में शामिल होने पर बधाई दी। दोनों के बीच आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed