फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Many Muslim families kept the picture of Jesus Christ in their homes

Lucknow : कई मुस्लिम परिवारों ने घरों में रख ली ईसा मसीह की तस्वीर, धर्मांतरण से नट समाज के अस्तित्व पर संकट

Sat, 01 Mar 2025 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक राज, लखनऊ
अभिषेक राज, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Mar 2025 03:59 AM IST
सार

सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह बदलाव चिंताजनक है। मिशनरियों का दखल बड़े टकराव का कारण भी बन सकता है। 

विज्ञापन
Lucknow: Many Muslim families kept the picture of Jesus Christ in their homes
सामने आए कुछ मामले... - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आर्थिक रूप से कमजोर मुस्लिम परिवारों में ईसाई मिशनरियों की घुसपैठ के कई मामले सामने आए हैं। फरवरी 2025 में सीतापुर के हरगांव, सिधौली के कटसरिया व कमलापुर में भी छह परिवारों ने ईसाई धर्म स्वीकार किया है। अंबेडकरनगर और सुल्तानपुर में भी 10 मुस्लिम परिवारों ने पूजा पद्धति बदली है। परिवार के युवा दाढ़ी की जगह क्लीन शेव रहने लगे। घर में ईसा मसीह की फोटो भी रख ली है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार यह बदलाव चिंताजनक है। मिशनरियों का दखल बड़े टकराव का कारण भी बन सकता है। 

विज्ञापन


धर्मांतरण से नट समाज पर संकट
मिशनरियों के धर्मांतरण अभियान से नट समाज के अस्तित्व पर संकट गहरा गया है। बलरामपुर, श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में बसने वाले नट समाज के अधिकतर लोगों ने ईसाई धर्म अपना लिया है। इन्हें हर माह तय धनराशि मुहैया कराई जा रही है। बच्चों की शिक्षा व उपचार का प्रबंध है। नेपाल सीमा से सटे बलरामपुर के असलम खां बताते हैं कि पहले जीवन मुश्किल था। किसी तरह परिवार पालते थे। लेकिन मिशनरियों की मदद से स्थिति बेहतर हुई है।
विज्ञापन


फतेहपुर से भी मिले अहम सुबूत
वर्ष 2022 में एसटीएफ ने फतेहपुर में धर्मांतरण का बड़ा खुलासा किया था। मामले में अमेरिका, लंदन, कनाडा व पाकिस्तान से 60 करोड़ से ज्यादा की फंडिंग की बात सामने आई थी। कार्रवाई में प्रशांत मसीह नाम का संदिग्ध हाथ नहीं लगा। इस बीच पता चला कि उसने अपना ठिकाना सीतापुर में बना लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  • अब एटीएस ने उसे नोटिस जारी किया है। उसके बैंक खातों के विवरण के साथ ही आय के स्रोत मांगे हैं। वहीं, अवध क्षेत्र में धर्मांतरण के मामले में सक्रिय रहे डेविड अस्थाना की लोकेशन अब जौनपुर में मिली है। 

महराजगंज : कई परिवारों ने बदला धर्म
आईबी के पूर्व अधिकारी संतोष सिंह बताते हैं कि धर्मांतरण के मामले में गोरखपुर मंडल के नेपाल सीमा से सटे महराजगंज जिले का बुरा हाल है। यहां की फरेंदा तहसील के जंगल जोगियाबारी में सैकड़ों करवल परिवारों ने धर्मांतरण कर लिया है। इसी तरह से मथुरानगर स्थित पूरा करवल टोला ही ईसाई धर्म स्वीकार कर चुका है। 

  • ये लोग हर रविवार को आयोजित होने वाली प्रार्थनासभा में शामिल होते हैं। धूमधाम से क्रिसमस मनाते हैं। इन्हें बकायदा हर महीने आर्थिक मदद भी मिल रही है। इनके बच्चे अच्छे कान्वेंट स्कूलों में पढ़ाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed