{"_id":"5c2b1586bdec22569b2f04ab","slug":"lucknow-mail-will-run-from-platfrom-6","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्लेटफॉर्म-6 से जाएगी लखनऊ मेल, अब कैब-वे से सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लेटफॉर्म-6 से जाएगी लखनऊ मेल, अब कैब-वे से सीधे प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकेंगे यात्री
Tue, 01 Jan 2019 12:55 PM IST
MANISH sachan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: MANISH sachan
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ मेल के संचालन से होने वाली दिक्कतों पर मंगलवार से विराम लगने के आसार जताए जा रहे हैं। ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर छह से चलाया जाएगा, जिससे पैसेंजर आसानी से कैब-वे के जरिए ट्रेन तक पहुंच सकेंगे जिससे उन्हें राहत मिलेगी।
लखनऊ मेल के संचालन का मामला संसद तक पहुंचने के बाद यह फैसला लिया गया है। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली वीआईपी ट्रेनों में शुमार लखनऊ मेल को उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन से पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ जंक्शन पर गत माह शिफ्ट किया गया था।
दरअसल, चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के दबाव व यात्रियों की भीड़ को कम करने के उद्देश्य से इस ट्रेन को जंक्शन पर शिफ्ट किया गया। पर, अधिकारियों की अदूरदर्शिता से ट्रेन की शिफ्टिंग यात्रियों के लिए मुसीबत बन गई।

ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-2 से चलाने का लिया था फैसला
ट्रेन को पहले छह नंबर प्लेटफॉर्म से चलाने की योजना थी, ताकि कैब-वे के जरिए आसानी से पैसेंजर ट्रेन तक पहुंच सकें। पर, ट्रेन लंबी होने के कारण प्लेटफॉर्म पर फिट नहीं हो पा रही थी, इसलिए ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर-2 से चलाने का फैसला लिया गया।
लेकिन यहां भी खामियों के चलते यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सिग्नल क्रॉस न हो, इसके लिए ट्रेन को प्लेटफॉर्म से काफी आगे खड़ा करना पड़ता था। यात्रियों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को एक बार फिर से शिफ्ट कर दिया गया और इसे प्लेटफॉर्म नंबर एक से चलाया गया।
यहां से ट्रेन का संचालन हो रहा था जिससे कर्व के कारण दिक्कतें हुईं, जिसे लेकर मंथन चल रहा था। इसी क्रम में अंतत: ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर छह से चलाने पर सहमति बन गई है और मंगलवार से यह ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-6 से चलेगी और कैब-वे यात्री आसानी से ट्रेन तक पहुंच सकेंगे।

संसद तक पहुंचा था मामला
सूत्रों की मानें तो लखनऊ मेल की शिफ्टिंग केबाद यात्रियों को लगातार असुविधाएं हो रही थीं। इसी बीच यह मामला संसदीय समिति तक पहुंचा और संसद में सवाल-जवाब भी हुआ जिसके बाद इसे छह नंबर से चलाने पर सहमति बनी है।
दो बोगी हटने से फिट होगी ट्रेन
डेमो
- फोटो : डेमो
बता दें कि प्लेटफॉर्म नंबर छह की लंबाई कम होने की वजह से 24 बोगियों वाली लखनऊ मेल फिट नहीं हो पा रही थी। लेकिन ये दो अतिरिक्त कोच सोमवार तक के लिए ही थे, जो मंगलवार से हट जाएंगे। इससे ट्रेन आसानी से प्लेटफॉर्म पर फिट हो जाएगी और संचालन हो सकेगा।
यात्रियों का मिलेगी राहत
लखनऊ मेल में दो अतिरिक्त बोगियां लगी थीं, जिन्हें हटाया गया है। मंगलवार से ट्रेन में कुल 22 बोगियां होंगी, जिसकेबाद इसे लखनऊ जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर छह से चलाया जा सकेगा। इससे दिल्ली जाने वाले यात्रियों को खासी राहत हो सकेगी, वह कैब-वे से ट्रेन तक पहुंच सकेंगे। - स्वदेश कुमार सिंह, सीनियर डीसीएम, पूर्वोत्तर रेलवे