फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow mahitsav 2016 programme list

सीएम के बिना शुरू हुआ लखनऊ महोत्सव, देखें...

Thu, 28 Jan 2016 01:06 PM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
lucknow mahitsav 2016 programme list

लखनऊ महोत्सव मतलब गीत, संगीत, खाना-पीना और बहुत सारी मौज-मस्ती। ऐसी ही कई मस्तीभरे दिन और खूबसूरत शामों की शुरुआत बुधवार शाम पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने दीप जलाकर की।

विज्ञापन


लखनऊ महोत्सव का उद्घाटन पहले मुख्यमंत्री के हाथों होना था लेकिन व्यस्तता के चलते मुख्यमंत्री महोत्सव में नहीं पहुंच चुके।
कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से एक घंटे देर से शुरू हुआ। इस बार महोत्व में भी पंचायत चुनाव के चलते देरी हुई। पहले महोत्व नबंबर के महीने में होना था।

इस बार महोत्सव की थीम बदलता संवरता लखनऊ है। महोत्सव में एक ओर जहां गुलाम अली, अमजद अली खान, सोनू निगम, हरिहरन, जावेद अली, मीत ब्रदर्स, पीनाज मसानी, ऋचा शर्मा जैसे कई प्रसिद्ध कलाकार महोत्सव की शाम गुलजार करेंगे, वहीं पुस्तक मेले में प्रसिद्ध साहित्यकारों को पढ़ने का मौका भी मिलेगा।
विज्ञापन


शास्त्रीय, सुगम, फिल्म और लोक संगीत के विविध रंग भी सांस्कृतिक पंडाल में दिखेंगे।

जानें, कब क्या होगा

lucknow mahitsav 2016 programme list

•27 जनवरी : उद्घाटन समारोह, उस्ताद अमजद अली खान तथा अमान-अयान अली खान का सरोद वादन
•28 जनवरी : कॉमेडी नाइट, अली असगर, सुनील ग्रोवर, पलक मुच्चल
•29 जनवरी : मुशायरा
•30 जनवरी : सूफी नाइट, जावेद अली, हर्षदीप कौर
•31 जनवरी : कवि सम्मेलन
•1 फरवरी : राक नाइट, फरहान अख्तर
•2 फरवरी : पंजाबी नाइट, मीत ब्रदर्स
•4 फरवरी : टैलेंट ऑफ उत्तर प्रदेश, हर्षित सक्सेना, सचेत टंडन
•5 फरवरी : अवधी नाइट, पीनाज मसानी, फिल्मी नाइट-ऋचा शर्मा
•6 फरवरी : शास्त्रीय संध्या, जयकिशन महाराज, हरिहरन
•7 फरवरी : गजल नाइट, पं. विश्वनाथ एवं गुलाम अली
यहां दिखेगा जोश
•पतंग प्रतियोगिता : 27 जनवरी से पांच फरवरी तक, झूलेलाल पार्क निकट नदवा कॉलेज
•युवा महोत्सव : 28 जनवरी से छह फरवरी तक, महोत्सव पंडाल
•नाट्य समारोह : 27 जनवरी से 10 फरवरी तक, बली प्रेक्षागृह
•राइफल शूटिंग : 30 एवं 31 जनवरी, नगर निगम शूटिंग रेंज, नादरगंज
•राष्ट्रीय स्तर कुश्ती : 30 एवं 31 जनवरी, महोत्सव पंडाल
•प्रदेश स्तर की कुश्ती : दो फरवरी, हरिश्चंद्र कॉलेज, सदर बाजार
लगेंगे 450 शिल्पी स्टॉल, 350 वाणिज्यिक स्टॉल, 65 पवेलियन, 45 व्यंजन स्टॉल, 20 कियोस्क

जानें क्या है खास

•पुस्तक मेला
•एडवेंचर जोन
•ओपेन थिएटर
•चिकन गैलरी
•छायाचित्र प्रदर्शनी
•सीआरपीएफ प्रदर्शनी
•जज्बा 40

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed