{"_id":"63bb287533903e231275947f","slug":"lucknow-lucknow-news-lko6657179181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: राजश्री को चांसलर, ऋतिक को वाइस चांसलर तो उग्रसेन को चक्रवर्ती गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: राजश्री को चांसलर, ऋतिक को वाइस चांसलर तो उग्रसेन को चक्रवर्ती गोल्ड मेडल
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने 21 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में दिए जाने वाले चांसलर, चक्रवर्ती व वाइस चांसलर गोल्ड मेडल की फाइनल और 185 मेडल की प्रस्तावित सूची रविवार को जारी कर दी। इस बार भी लॉ के विद्यार्थियों ने बाजी मारकर चांसलर व चक्रवर्ती गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया है।
राजश्री लक्ष्मी को चांसलर गोल्ड मेडल व उग्रसेन वर्मा को चक्रवर्ती गोल्ड मेडल फॉर सर्विस के लिए चयनित किया गया है। वहीं बेस्ट एनसीसी कैडेट को दिए जाने वाले कुलपति गोल्ड मेडल ऋतिक कुमार सिंह को दिया जाएगा। एमए होम साइंस की आकांक्षा वर्मा को 10 और एमए एआईएच की अमृता श्रीवास्तव को नौ मेडल प्रस्तावित किए गए हैं। परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी ने बताया कि पदकों की सूची विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी छात्र-छात्रा को आपत्ति है तो वह 11 जनवरी तक परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इसरो के पूर्व प्रमुख व एनईपी ड्राफ्टिंग कमेटी के अध्यक्ष रहे के. कस्तूरीरंगन होंगे। अध्यक्षता राज्यपाल आनंदीबेन पटेल करेंगी और विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय होंगे।
आर्मी में एडवोकेट जनरल बनने का सपना
राजश्री लक्ष्मी का कहना है, मेरे पापा राजीव कुमार आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। मैं भी खेलकूद में प्रतिभाग करती रही। एनसीसी में सी सर्टिफिकेट पास कर पिछले साल एसएसबी में इंटरव्यू दिया। मैं आर्मी में जजेज एडवोकेट जनरल (जैज) बनना चाहती हूं। महिलाओं व बच्चों के लिए भी बेहतर करना चाहती हूं। महिलाओं को आंतरिक रूप से मजबूत करने की जरूरत है। मूल रूप से बनारस की रहने वाली हूं और मिर्जापुर से हाईस्कूल व इंटर कर लविवि में प्रवेश लिया। मां सुनीता सिंह गांव में एडवांस फार्मिंग करती हैं।
विज्ञापन
जज बनकर दिलाना है लोगों को न्याय
उग्रसेन वर्मा कहते हैं, मैं शुरुआत से ही सामाजिक कार्यों से जुड़ा रहा हूं। वर्तमान में भी लविवि की स्पोर्ट्स व कल्चरल कमेटी से जुड़ा हूं। मैं जज बनना चाहता हूं और लोगों को समय पर न्याय दिलाना चाहता हूं। गरीब बच्चों को पढ़ाता हूं। आगे भी इसे जारी रखूंगा। मैंने अंबेडकरनगर से हाई स्कूल व इंटर के बाद लविवि से एलएलबी, एलएलएम, सर्टिफिकेट इन योगा के बाद हाल ही में अपना शोध पूरा किया है। पिता उजागिर वर्मा इंटर कॉलेज में प्राचार्य रहे और राष्ट्रपति पुरस्कार भी पाया है। मां अमरावती गृहिणी हैं। मेरी सफलता में अभिभावकों व गुरुजनों का योगदान रहा है।
आर्मी अफसर बनकर करूंगा देश सेवा
ऋतिक कुमार सिंह के पिता उपेंद्र सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। वह कहते हैं, मैंने बचपन से उनको देखा और सेना को करीब से जाना। स्कूल समय से ही एनसीसी ज्वॉइन की। इस दौरान ही सेना में ऑफिसर बनकर देश सेवा का निर्णय लिया। एनसीसी ने मुझे लीडरशिप, टीम वर्क के बारे में बहुत कुछ सिखाया। पिछले साल रिपब्लिक डे परेड में लखनऊ में शामिल हुआ था। इससे पहले रॉक क्लैंबिंग एंड ट्रेनिंग कैंप में पिथौरागढ़ में भी शामिल हुआ था। मूलरूप से देवरिया का रहने वाला हूं और शुरुआती पढ़ाई वहीं से हुई है। मां बबली सिंह गृहिणी हैं।