{"_id":"63a0ccaa18288455ba46d8bb","slug":"lucknow-lucknow-news-lko662686229","type":"story","status":"publish","title_hn":"Travel: कश्मीर, दक्षिण कोरिया, दुबई और अबुधाबी बने हॉट डेस्टिनेशन, क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए बैग पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Travel: कश्मीर, दक्षिण कोरिया, दुबई और अबुधाबी बने हॉट डेस्टिनेशन, क्रिसमस व न्यू ईयर मनाने के लिए बैग पैक
Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 03:53 PM IST
सार
न्यू ईयर और क्रिसमस मनाने के लिए लोगों ने बैग पैक कर लिए हैं। नए साल के स्वागत की तैयारी के लिए लोग कश्मीर, दक्षिण कोरिया, अबुधाबी और दुबई की तरफ रुख कर रहे हैं।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर यानी घूमने-फिरने का महीना। क्रिसमस की छुट्टियां और फिर नए साल के स्वागत की तैयारी। सैर-सपाटा महंगा होता है तो हो जाए, परिवार, दोस्तों के साथ घूमने का मौका बार-बार तो मिलता नहीं। तीन साल बाद लोग एक बार फिर पूरे जोश के साथ तैयार हैं घूमने जाने के लिए। बैग पैक हो चुके हैं। अब सिर्फ निकलना रह गया है। आपने अभी घूमने जाने का प्लान नहीं बनाया है या तय नहीं कर पा रहे कि जाना कहां हैं, तो आइये हम बताते हैं कि इन सर्दियों के ‘हॉट डेस्टिनेशन’।
विज्ञापन
कश्मीर की बुकिंग फुल, दक्षिण कोरिया की बर्फबारी भी पसंद
शहर के प्रमुख ट्रिप एडवाइजर कहते हैं कि कश्मीर की बुकिंग फुल है। सर्दियों में सबसे हॉट डेस्टिनेशन कश्मीर ही है। विदेश जाने वालों को बर्फबारी के कारण दक्षिण कोरिया भा रहा है। एडवाइजर सोनिया गुलाटी के मुताबिक, कश्मीर बर्फ और पर्यटकों से भरा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - काम की खबर: दुकान व फ्लैट खरीदने के लिए बिल्डर को 10 प्रतिशत से ज्यादा रकम न दें, रेरा ने जारी किए नियम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तंज, ...तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? भागेंगे, डरेंगे तो नहीं
दुबई पहली पसंद, अबुधाबी भी उभरता पर्यटन स्थल
ट्रिप एडवाइजर एसएमए शीराज कहते हैं कि दुबई सबसे पसंदीदा पर्यटन स्थल बन गया है। अबुधाबी की ओर भी लोगों की नजरें जाने लगी हैं। वियतनाम ने अंतरराष्ट्रीय पयर्टन स्थलों में अच्छी जगह बना ली है। इसका प्रमुख कारण कोरोना काल के बाद उड़ानों की सुविधा शुरू होना है।
खर्च बढ़ा, पर घूमने का उत्साह उससे भी बड़ा
सोनिया गुलाटी कहती हैं कि फ्लाइट्स और होटल महंगे हो गए हैं। दुबई का पिछले साल का आने-जाने का किराया 15 हजार था, जो इस बार 25 हजार रुपये आ रहा है। यदि पांच रातों व छह दिन के पैकेज की बात करें तो पिछले साल पैकेज 55 हजार में था, जो 90 हजार तक पहुंच गया है। इसी तरह वियतनाम, बाली की फ्लाइट 20 हजार में मिलती थी। इस साल किराया 38 से 40 हजार रुपये है। घरेलू पर्यटन स्थलों पर भी होटल में रहना-खाना 30-40 फीसदी बढ़ गया है। एसएमए शीराज कहते हैं कि ऑफर से लोगों को छूट मिल जाती है।
प्री-परचेज टिकट स्कीम का लाभ उठाएं
उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड ट्रेवल एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया की चेयरमैन हिना जे. शिराज कहती हैं कि सस्ते में हवाई यात्रा का टिकट लेना चाहते हैं तो प्री-परचेज स्कीम का लाभ उठाएं। कई बड़ी व ब्रांडेड कंपनियां टिकट पहले ही खरीद लेती हैं। ऑनलाइन पर बुकिंग को हमेशा सस्ता न समझें। ऑनलाइन पैकेज लेने से पहले एक बार ब्रांडेड, रजिस्टर्ड कंपनियों की स्कीम खंगाल लें।