फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow

डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ऑनलाइन करेगा मूल्यांकन

Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
lucknow
लखनऊ। डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय तेजी से डिजिटलीकरण की तरफ बढ़ रहा है। पहले ऑनलाइन परीक्षा को सफलतापूर्वक अंजाम दिया तो अब ऑनलाइन मूल्यांकन शुरू करने जा रहा है। इस नई व्यवस्था को लेकर मंगलवार से तैयारियां शुरू कर दी गई है। हालांकि भौतिक रूप से भी मूल्यांकन की व्यवस्था रहेगी। यदि कोई शिक्षक पुरानी विधि से कॉपियों का मूल्यांकन करना चाहे हैं तो उसकी भी अनुमति रहेगी।
विज्ञापन

कोरोना काल में विधि विश्वविद्यालय राजधानी का पहला विश्वविद्यालय बना जिसने ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू की। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा लेने की प्रक्रिया के साथ पेपर पैटर्न में भी बड़े बदलाव किए। छात्र गत वर्ष से घर बैठे परीक्षा दे रहे हैं। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए विधि विश्वविद्यालय राजधानी का पहला विश्वविद्यालय बन गया है, जो कॉपियों का ऑनलाइन मूल्यांकन कराने जा रहा है। विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित हो रहे रिपीट एग्जाम की कॉपियों के मूल्यांकन से इस नई व्यवस्था की शुरुआत की गई है। बीएएलएलबी ऑनर्स के छात्रों की रिपीट एग्जाम 2 जून से प्रारंभ हुए हैं, जो 30 जून तक चलेंगे। परीक्षा के दौरान ही मंगलवार से कॉपियों का भौतिक व ऑनलाइन मूल्यांकन भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

इस तरह से होगा मूल्यांकन
छात्र घर बैठे ऑनलाइन परीक्षा देते हैं। आंसरशीट पर उत्तर लिख कर उसको स्कैन कर विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए लिंक के माध्यम से परीक्षा नियंत्रक कार्यालय को मुहैया कराते हैं। छात्रों को उत्तर लिखने से कॉपी मुहैया कराने तक के लिए 5 घंटे का समय दिया जाता है। अब इन कॉपियों का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। शिक्षकों को परीक्षा कार्यालय द्वारा लिंक के माध्यम से कॉपियां मुहैया करा दी जाएंगी। शिक्षक अपने सिस्टम पर उसे खोल कर ऑनलाइन चेक करके ऑनलाइन ही अंक दे देंगे। कॉपियां पासवर्ड से सुरक्षित रखी जाएगी। इससे पहले परीक्षा कार्यालय छात्रों द्वारा भेजी गई कॉपियों को डाउनलोड कर इसका प्रिंट आउट निकाल कर शिक्षकों को मुहैया कराता था। विश्वविद्यालय की प्रवक्ता डॉ. अलका सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पहली बार ऑनलाइन मूल्यांकन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed