फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-kishangarh flight service from november

लखनऊ से किशनगढ़ के लिए नवंबर से शुरू होगी उड़ान, जल्द तय होगा किराया व शेड्यूल

Sat, 21 Sep 2019 04:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Sat, 21 Sep 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-kishangarh flight service from november
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ से किशनगढ़ (राजस्थान) के बीच सस्ती फ्लाइट नवंबर से शुरू हो जाएगी। यह सुविधा जूम एयर उपलब्ध कराएगी। विमान का किराया, शेड्यूल जल्द जारी होगा।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के आम नागरिकों तक हवाई सेवाओं की पहुंच बनाने के उद्देश्य से उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना शुरू की थी।

विज्ञापन


इसके तहत गत फरवरी में केंद्र सरकार की ओर से उड़ान 3 का शुभारंभ किया गया था। इसमें एयरलाइन ऑपरेटरों का भी चयन हो गया है। लखनऊ से कुशीनगर, आगरा, अंबाला, किशनगढ़, पंतनगर, सहारनपुर के लिए सीधी उड़ानें शुरू की जानी हैं।
विज्ञापन


इसके तहत जूम एयर की ओर से किशनगढ़ से लखनऊ के बीच उड़ान को लेकर शुक्रवार को किशनगढ़ एयरपोर्ट निदेशक की ओर से वार्ता में जानकारी दी गई है। निदेशक अशोक कपूर ने बताया कि किशनगढ़ से लखनऊ व इंदौर के बीच फ्लाइटें शुरू होनी हैं। इसमें 15 नवंबर से किशनगढ़ से लखनऊ के बीच फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरलाइन की ओर से शेड्यूल जल्द जारी करने को कहा गया है। ऐसे ही लखनऊ-आगरा के बीच इंटरग्लोब व जूम एयर, लखनऊ-अंबाला के लिए जूम एयर, लखनऊ-पंतनगर (उत्तराखंड) के लिए हेरिटेज, लखनऊ-सहारनपुर (सरसवा) और लखनऊ-कुशीनगर के बीच टर्बो एविएशन फ्लाइटें शुरू करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed