फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Kinnar will go door to door with turmeric rice seeking votes for BJP, Deputy CM Dr. Dinesh Sharma showed the green signal

लखनऊ: भाजपा के लिए वोट मांगने हल्दी चावल लेकर घर घर जाएंगे किन्नर, डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने दिखाई हरी झंडी

Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 07 Jan 2022 11:06 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में किन्नर समाज ने मंगलगीत गाकर पार्टी को जीत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किन्नर दल रथ में सवार होकर फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ प्रदेश के 75 जिलों में जाएगा।

विज्ञापन
Lucknow: Kinnar will go door to door with turmeric rice seeking votes for BJP, Deputy CM Dr. Dinesh Sharma showed the green signal
लखनऊ स्थित भाजपा मुख्यालय से किन्नर आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करते डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : ट्विटर/डॉ. दिनेश शर्मा

विस्तार

विधानसभा चुनाव में भाजपा के लिए वोट मांगने किन्नर हल्दी चावल लेकर घर घर जाएंगे। उत्तर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर के नेतृत्व में भाजपा के प्रचार के लिए रवाना हुए किन्नर दल को उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में किन्नर समाज ने मंगलगीत गाकर पार्टी को जीत की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि किन्नर दल रथ में सवार होकर फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ प्रदेश के 75 जिलों में जाएगा। किन्नर घर-घर जाकर महिलाओं को केसरिया चावल और हल्दी देंगे और उनसे भाजपा को वोट देने का आशीर्वाद लेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने पहली बार किन्नर कल्याण बोर्ड बनाया है। भारत निर्वाचन आयोग ने भी इनको मताधिकार का अधिकार दिया हुआ है। किन्नर लोग दिल से आशीर्वाद देते हैं और वह फलीभूत भी होता है। बोर्ड की उपाध्यक्ष सोनम किन्नर ने कहा कि प्रदेश में करीब पांच लाख किन्नर है। उन्होंने कहा कि किन्नर समाज पूरी तरह भाजपा के साथ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed