फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: KGMU... Rs 25,000 reward announced for the doctor accused of religious conversion; three teams are co

Lucknow: केजीएमयू...धर्मांतरण के आरोपी डॉक्टर पर 25 हजार का इनाम, तीन टीमें दे रहीं दबिश; जानें मामला

Fri, 02 Jan 2026 10:49 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Fri, 02 Jan 2026 10:49 PM IST
सार

केजीएमयू की महिला रेजिडेंट डॉक्टर से यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोपी डॉक्टर रमीज मलिक पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। गैर जमानती वारंट के बाद भी आरोपी फरार है। 

विज्ञापन
Lucknow: KGMU... Rs 25,000 reward announced for the doctor accused of religious conversion; three teams are co
केजीएमयू विवाद केस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

यौन शोषण और धर्म परिवर्तन के आरोपी केजीएमयू के रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को रमीज के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किया था। तमाम प्रयासों के बावजूद भी पुलिस आरोपी डॉक्टर का पता नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार को पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराया गया था। बयान के साथ ही पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।  डीसीपी ने बताया कि शुक्रवार को डॉक्टर रमीज के खिलाफ 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन


रमीज के बारे में जानकारी देने और उसकी गिरफ्तारी में पुलिस की मदद करने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।  उन्होंने बताया कि पुलिस की तीन टीमें आरोपी की तलाश में लगी हैं। संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अभी तक आरोपी रमीज के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








 

उत्तराखंड तक जा चुकी है पुलिस

एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी रमीज भागा हुआ है। उसका मोबाइल फोन भी बंद है। ऐसे में उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है। पुलिस ने कुछ दिन पहले रमीज के उत्तराखंड खटीमा स्थित घर पर भी दबिश दी थी, लेकिन वहां रमीज नहीं मिला। 

पुलिस ने उसके परिजनों से रमीज के संभावित ठिकानों के बारे में जानकारी हासिल की थी। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि जल्द आरोपी खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
 

ये है पूरा मामला

केजीएमयू की एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने कुछ दिन पहले संस्थान में कार्यरत एक अन्य रेजिडेंट डॉक्टर रमीज मलिक पर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप लगाया था। पीड़िता का कहना था कि बीते अगस्त माह में आरोपी रमीज उनके किराये के कमरे पर पहुंचा और शादी का झांसा देते हुए उनका यौन शोषण किया। 

पीड़िता का आरोप है कि सितंबर माह में उनको पता चला कि वह गर्भवती हैं। उन्होंने इस बारे में जब रमीज से बातचीत की तो उसने इसको गलत बताते हुए दवा देकर उनका गर्भपात करा दिया था।  बाद में पता चला कि रमीज पहले से शादीशुदा है और उसने एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन कराकर शादी की थी। इसके बाद रमीज ने उन पर भी धर्म परिवर्तन करने का दबाव डाला और ब्लैकमेल किया। परेशान होकर पीड़िता ने 17 दिसंबर की सुबह दवाओं की ओवरडोज लेकर आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed