फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow-Kanpur Highway: After nine months, diversion ends near Sonic on Lucknow-Kanpur Highway

Lucknow-Kanpur Highway: नौ महीने बाद लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक के पास डायवर्जन खत्म

Fri, 04 Jul 2025 09:06 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव/लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, उन्नाव/लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 04 Jul 2025 09:06 AM IST
सार

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास एक्सप्रेसवे क्रॉस कर रहा है। ऐसे में यहां पर अंडरपास का काम 20 अक्तूबर 2024 को शुरू हुआ था। संस्था ने दो माह का काम पूरा करने में नौ माह का समय लगा दिया।

विज्ञापन
Lucknow-Kanpur Highway: After nine months, diversion ends near Sonic on Lucknow-Kanpur Highway
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर-लखनऊ हाईवे पर गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माणाधीन अंडरपास को लेकर सोनिक मोड़ पर लागू रूट डायवर्जन नौ माह बाद खत्म हो गया है। बृहस्पतिवार को हाइवे की बंद लेन को खोल दिया गया। इसके साथ ही दोनों लेन से वाहन फर्राटा भरने लगे।
विज्ञापन


मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहा गंगा एक्सप्रेसवे उन्नाव के 76 गांवों से निकल रहा है। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक मोड़ के पास एक्सप्रेसवे क्रॉस कर रहा है। ऐसे में यहां पर अंडरपास का काम 20 अक्तूबर 2024 को शुरू हुआ था। निर्माण के लिए हाईवे की दोनों लेन पर 32 गर्डर रखे जाने थे। सोनिक मोड़ के पास से बसीरतगंज के बीच 200 मीटर में वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान एक लेन को बंद करके दूसरी लेन से ही दोनों तरफ के वाहनों को निकाला जाता था। इसी कारण अक्सर यहां पर जाम के हालात बने रहते थे। कार्य नवंबर 2024 तक पूर्ण करना था, लेकिन कार्यदायी संस्था की लापरवाही और सुस्ती से लगातार समय बढ़ता गया और लोगों को जाम का झाम झेलना पड़ा। संस्था ने दो माह का काम पूरा करने में नौ माह का समय लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed