फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: JNU assistant professor's father beaten and thrown off a culvert, dies

Lucknow: जेएनयू के असिस्टेंट प्रोफेसर के पिता को पीटकर पुलिया से फेंका, मौत

Sun, 16 Mar 2025 10:11 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Mar 2025 10:11 AM IST
सार

काकोरी के एक गांव में शराब के नशे में युवकों ने जेएनयू में असिस्टेंट प्रोफेसर के पिता की पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिया से नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Lucknow: JNU assistant professor's father beaten and thrown off a culvert, dies
केशन (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

काकोरी के कठिंगरा गांव में शुक्रवार को शराब के नशे में तीन भाइयों राकेश, पप्पू, सुशील व उनके कुछ साथियों ने 55 वर्षीय केशन गौतम को गाली दी। विरोध पर उन्हें पीटा और पुलिया के नीचे फेंक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। मृतक का बेटा उमेश गौतम जेएनयू में असिस्टेंट प्रोफेसर है।

विज्ञापन


मृतक के भाई राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शुक्रवार सुबह 9.30 बजे भाई केशन गांव के बाहर पुलिया पर बैठे हुए थे। तभी तीनों आरोपी भाई व उनके कुछ अज्ञात साथी आए और केशन को बेवजह गालियां देने लगे। विरोध पर उन्हें पीटने लगे। केशन जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने उनको पकड़ लिया और पुलिया से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन


सिर पर मिले चोट के निशान
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि राजेंद्र कुमार की तहरीर पर राकेश, पप्पू, सुशील व अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने राकेश व सुशील को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। डॉक्टरों ने हार्ट व विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। सिर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिवार में पत्नी सुखरानी और बेटा उमेश गौतम है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed