फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Jewellery and cash worth Rs 8 lakh stolen from a closed house, panic in the area

Lucknow: दुबग्गा में बंद मकान का ताला तोड़कर आठ लाख के जेवर व नकदी चोरी, इलाके में दहशत

Sun, 15 Feb 2026 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Feb 2026 03:44 PM IST
सार

लखनऊ के दुबग्गा में बंद मकान का ताला तोड़कर चोर आठ लाख के जेवर और नकदी लेकर चले गए। इसी इलाके में कुछ दिन पहले ही एक करोड़ की चोरी हुई थी।

विज्ञापन
Lucknow: Jewellery and cash worth Rs 8 lakh stolen from a closed house, panic in the area
घर में आठ लाख की चोरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

दुबग्गा के हरदोई रोड स्थित हिना कॉलोनी सिकरौरी निवासी सईद के बंद मकान में शनिवार देर रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। पीड़ित के अनुसार वह दोपहर ढाई से तीन बजे के बीच पत्नी के साथ बेटे को लेने लखीमपुर खीरी ससुराल गए थे। इसी दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में घुस गए और करीब आठ लाख रुपये के जेवरात व 55 हजार रुपये नगद चोरी कर फरार हो गए।

विज्ञापन


रविवार सुबह पड़ोसियों से सूचना मिलने पर दोपहर में घर पहुंचे सईद ने देखा कि कमरे में सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था और अलमारी के लॉकर टूटे पड़े थे। चोर सोने के कड़े, बुन्दे, तीन अंगूठियां, चांदी की दो जोड़ी पायल, एक लैपटॉप, एक स्मार्ट वॉच समेत अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की है। चौकी इंचार्ज विनय कुमार गुरुदेव ने बताया कि स्थानीय लोगों से पूछताछ कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही पांच सौ मीटर दूरी पर प्रॉपर्टी डीलर के बंद मकान से एक करोड़ के जेवरात चोरी होने की घटना हुई थी। जिसका पुलिस ने अभी तक खुलासा भी नहीं कर पाई है। वहीं, दोबारा पास में ही फिर बंद मकान में चोरी होने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed