फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Jeweller wanted to have relations with his minor sisters, younger brothers killed him

लखनऊ: नाबालिग सगी बहनों के साथ संबंध बनाना चाहता था सराफ , छोटे भाईयों ने मिलकर कर दी हत्या

Thu, 27 Mar 2025 07:29 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 27 Mar 2025 07:29 AM IST
सार

Lucknow jeweler murder: चौक निवासी सराफ रूप नारायण सोनी हत्याकांड का पुलिस ने राजफाश किया है। वह ग्राहक बहनों के साथ संबंध बनाना चाहता था इसलिए भाईयों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Jeweller wanted to have relations with his minor sisters, younger brothers killed him
तीन भाईयों ने मिलकर की थी हत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौक निवासी सराफ रूप नारायण सोनी (65) हत्याकांड का दुबग्गा पुलिस ने राजफाश किया है। सराफ की हत्या सगी बहनों से अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने पर की गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नाबालिग सगी बहनों को सुधार गृह भेजा गया है। आरोपियों के पास सराफ की दुकान से लूटे गए जेवर भी बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव के मुताबिक, रईसनगर ढाल तहसीनगंज निवासी गोलू, विनय कुमार और हंसराज को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में गोलू और विनय ने बताया कि दोनों किशोरियां मौसेरी बहने हैं। सगी बहनों ने सराफ से ब्याज पर रकम ली थी। रकम वापस न कर पाने पर सराफ दोनों पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था।
विज्ञापन


बहनों ने यह जानकारी उन्हें दी। दोनों ने साथी हंसराज को बुलाया और हत्या की साजिश रच डाली। 18 मार्च को रूप नारायण सोनी दुबग्गा स्थित सीता विहार कॉलोनी में ताड़ी खाना रोड पर पवन ज्वेलर्स नाम की अपनी दुकान पर पहुंचे थे। शाम के समय सराफ सगी बहनों के घर ब्याज मांगने के बहाने पहुंच गए। आरोपियों ने बताया कि सराफ घर में घुसते ही सगी बहनों पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगे। उधर, साजिश के तहत गोलू, विनय और हंसराज घर में पहले से मौजूद थे। सगी बहनों के आवाज देने पर तीनों वहां पहुंच गए और सराफ पर ईंट से हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या कर एंबुलेंस से फेंका शव

आरोपियों ने मिलकर रूप नारायण की हत्या कर दी। किसी को शक न हो इसके लिए निजी एंबुलेंस में शव रखकर मड़ियांव इलाके में पहुंचे। घैला पुल के पास सन्नाटा देखकर एंबुलेंस से शव निकालकर सड़क किनारे फेंक दिया और वापस लौट आए। पुलिस ने आरोपियों के पास से एंबुलेंस बरामद कर लिया है।

चाभी लेकर खोला ताला, बटोर ले गए जेवर
आरोपियों ने सराफ के पास से ज्वैलरी शॉप की चाभी ले ली थी। वारदात के बाद सभी ज्वैलरी शॉप पहुंचे और दुकान का ताला खोलकर सारा जेवर समेट लिया। किसी को शक न हो, इसके लिए बाहर से ताला भी बंद कर दिया। 19 मार्च को सराफ के दामाद नागेंद्र जब दुकान पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।

गिरवी रखे थे जेवर, लूट का माल बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 143 ग्राम सोना, पांच किलो 208 ग्राम चांदी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि सगी बहनों की मां ने सराफ के पास रकम लेने के बाद जेवर गिरवी रखा था। सराफ अक्सर ब्याज की रकम लेने के लिए सगी बहनों के घर जाते थे। रूप नारायण ब्याज देने का भी दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर आरोपियों ने वारदात की साजिश रची। उल्लेखनीय है कि सराफ 18 मार्च को घर से दुकान जाने के लिए निकले थे और तब से लापता थे। रविवार रात में मड़ियांव में घैला पुल के पास उनका शव मिला था। 20 मार्च को सर्राफ के बेटे नीलेश ने चौक थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed