फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow- jaipur express run from 4 feb

चार फरवरी से जयपुर के लिए नई ट्रेन

Thu, 30 Jan 2014 06:04 PM IST
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ
निशांत यादव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 30 Jan 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
lucknow- jaipur express run from 4 feb

राजधानीवासियों को जयपुर जाने के लिए अब दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। रेल बजट में घोषित त्रैसाप्ताहिक ट्रेन लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस का संचालन चार फरवरी से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


ट्रेन का नियमित संचालन लखनऊ जंक्शन से किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल इसका उद्घाटन करेंगे। इस संबंध में बुधवार देर शाम रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्रेन चलाने की तैयारी शुरू कर दी है। रेल बजट में लखनऊ से जयपुर के लिए एक त्रैसाप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को हो रही असुविधा को देखते हुए लखनऊ-जयपुर स्पेशल ट्रेन (09707/08) का संचालन कुछ माह पहले शुरू किया था।

अब रेलवे की ओर से नियमित ट्रेन चलाने के आदेश जारी हो गए हैं। लखनऊ जंक्शन से ट्रेन 19716 सोमवार, बुधवार और शनिवार को जयपुर के लिए रवाना होगी।

जबकि जयपुर से यह ट्रेन रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना होगी। ट्रेन के ठहराव और उसके समय के आदेश गुरुवार सुबह तक जारी होंगे।

हालांकि इस ट्रेन के लखनऊ के बाद कानपुर, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा कैंट, अचनेरा, भरतपुर, खेरली, बांदीकुईं, दौसा, गांधीनगर में ठहराव देने की संभावना है। ट्रेन में जनरल व शयनयान श्रेणी के साथ एसी द्वितीय व एसी तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।

वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे ने डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 30 मार्च तक करने का निर्णय लिया है। इसी प्रकार 02235/02236 गुवाहाटी-नई दिल्ली-गुवाहाटी विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी 28 मार्च तक बढ़ा दिया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि इस ट्रेन की अधिक मांग को देखते हुए रेलवे ने फेरों में वृद्धि का निर्णय लिया है। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन 1 अक्तूबर 2013 से शुरू किया गया था।

ट्रेन 05903 डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन डिब्र्रूगढ़ का प्रत्येक शुक्रवार 7, 14, 21 व 28 फरवरी और 7, 14, 21 व 28 मार्च तक फेरों का विस्तार किया गया है।

इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन चंडीगढ़ से 9, 16, 23 फरवरी और 2, 9, 16, 23 एवं 30 मार्च को लखनऊ होकर रवाना होगी।

05904 चंडीगढ़ से रात 23:15 बजे चलकर दूसरे दिन लखनऊ से सुबह 11:30 बजे, गोरखपुर शाम 17:45 बजे से छूटकर तीसरे दिन सुबह 6:15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी।

ट्रेन में जनरल के 4 कोच, स्लीपर के 9, थर्ड एसी का 1, सेकंड एसी का एक और एसएलआर की दो बोगियां होंगी। दूसरी ओर ट्रेन 02235/02236 गुवाहाटी-नई दिल्ली-गुवाहाटी विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस का संचालन भी 28 मार्च तक बढ़ा दिया गया है।


02235 गुवाहाटी-नई दिल्ली विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन गुवाहाटी से 5, 12, 19, 26 फरवरी एवं 5, 12, 19 एवं 26 मार्च को रवाना होगी। इसी तरह ट्रेन 02236 नई दिल्ली-गुवाहाटी विशेष साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन नई दिल्ली से 7, 14, 21 एवं 28 फरवरी एवं 7, 14, 21 एवं 28 मार्च को लखनऊ होकर गुवाहाटी के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed