फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow is on top on highest unemployment rate.

जानिए, देश के सबसे ज्यादा बेरोजगार किस शहर में रह रहे हैं

Sat, 23 May 2015 03:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 23 May 2015 03:21 PM IST
विज्ञापन
Lucknow is on top on highest unemployment rate.

लखनऊ के 8.5 प्रतिशत पुरुष बेरोजगार हैं। पुरुषों की बेरोजगारी में लखनऊ देश के प्रमुख शहरों में सबसे आगे है। यह सामने आया है जुलाई 2011 से जून 2012 के बीच देश के सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा करवाए गए नेशनल सैंपल सर्वे में।

विज्ञापन


शुक्रवार को जारी इस सर्वे रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं की बेरोजगारी में पटना देश में सबसे आगे है।

इस रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के क्लास 1 शहरों के पुरुषों में फैली बेरोजगारी में लखनऊ सबसे आगे रहा है। दूसरी ओर यूपी का ही एक और शहर कानपुर महिलाओं की बेरोजगारी के मामले में देश में दूसरे स्थान पर रहा। सर्वे के अनुसार यहां की 22.7 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार हैं।
विज्ञापन


यह नेशनल सैंपल सर्वे मंत्रालय द्वारा देश में बेरोजगारी की स्थिति भांपने के लिए कराए जा रहे सर्वे का 68वां राउंड था। इसे देश के 1,01,724 परिवारों के बीच किया गया था। ये परिवार 7,469 गांवों और 5,268 शहरी ब्लॉक में निवास कर रहे हैं। सर्वे में कुल 4,56,999 नागरिक शामिल हुए, जिनमें से 1,76,236 शहरी क्षेत्रों के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लास 1 शहरों में लखनऊ सबसे ऊपर

Lucknow is on top on highest unemployment rate.

इस सर्वे में शामिल शहरों को उनकी आबादी के अनुसार अलग अलग क्लास में बांटा गया था। इनमें 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहर क्लास 1 में थे। देश भर में इन शहरों में औसतन 2.9 प्रतिशत पुरुष बेकार हैं।

वहीं 50 हजार से 10 लाख से कम आबादी वाले शहर क्लास 2 में थे और यहां 3.3 प्रतिशत पुरुष बेरोजगार मिले। 50 हजार से कम आबादी वाले क्लास 3 में रखे गए। यहां 2.6 प्रतिशत पुरुष बेकार थे।

महिलाओं में बेरोजगारी ज्यादा
क्लास 1 शहरों में 4.1 प्रतिशत महिलाएं बेरोजगार पाई गई हैं तो क्लास 2 में इनका प्रतिशत 6.3 था। क्लास 3 में 4.8 प्रतिशत महिलाएं बेकार पाई गईं। इस तरह पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बेरोजगारी दोगुनी से भी ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed