{"_id":"58bf963b4f1c1b663ddc4413","slug":"lucknow-is-on-the-way-to-become-the-centre-for-is","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IS के आतंकियों का सेंटर तो नहीं बनने लगा लखनऊ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IS के आतंकियों का सेंटर तो नहीं बनने लगा लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काकोरी के हाजीपुर कॉलोनी स्थित मस्जिद से सटे मकान में आतंकी यहां तीन महीने से रह रहे थे, लेकिन इसके पड़ोसी, इलाकाई लोगों और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जबकि मकान मालिक मलिहाबाद निवासी बादशाह मौजूदा समय में दुबई में रह रहे हैं।
राजधानी में इससे पहले भी कई आतंकियों को पकड़ा जा चुका है। पिछले साल जनवरी में एनआईए के इनपुट पर एटीएस ने इंदिरानगर से एक संदिग्ध आतंकी अलीम को गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में बताया था कि आईएस के आठ आतंकवादियों ने इंदिरानगर में बसंत विहार स्थित मकान में उसके साथ बैठक की थी।
इस दौरान आतंकियों ने हरिद्वार में बम ब्लास्ट कर बड़े पैमाने पर तबाही मचाने की योजना बनाई गई थी। इसके लिए विस्फोटक और अन्य सामग्री भी जुटा ली गई थी। वहीं, कुशीनगर और हरदोई से भी आईएस के दो अन्य संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था।

सीरिया में मारा गया था बड़ा साजिद
एटीएस ने दावा किया था कि ये प्रदेश में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने की साजिश रच रहे थे। पकड़े गए संदिग्धों में हरदोई का मुफ्ती हाशिम और कुशीनगर का रिजवान शामिल था। हाशिम ने रिजवान और अलीम को यूपी में स्लीपिंग मॉड्यूल के तौर पर तैयार किया था। अलीम की गिरफ्तारी पिछले साल जनवरी में हुई थी।
वह बतौर मैकेनिक लखनऊ में रह रहा था। ये संदिग्ध आतंकी हरिद्वार के अर्धकुंभ मेले में धमाके करने वाले थे। अलीम व रिजवान ने गिरफ्तार अखलाक को 50 हजार रुपये दिए थे, जो धमाके के लिए जरूरी व्यवस्था करता। अखलाक के साथ मेराज, अजीम व ओसामा को भी गिरफ्तार किया गया था।
सीरिया में मारा गया था बड़ा साजिद
आजमगढ़ का रहने वाला बड़ा साजिद करीब दो वर्ष पहले सीरिया में आतंकियों का साथ देते हुए मारा गया था। इसकी खबर फैलने के बाद यूपी में सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई थीं, लेकिन
बड़ा साजिद सीरिया में मारा गया या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी थी।