{"_id":"5dde50c68ebc3e5477446244","slug":"lucknow-is-more-polluted-than-delhi-and-ghaziabad-aqi-reached-377","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली, गाजियाबाद से अधिक प्रदूषित लखनऊ की हवा, एक्यूआई 273 से बढ़कर हुआ 377","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली, गाजियाबाद से अधिक प्रदूषित लखनऊ की हवा, एक्यूआई 273 से बढ़कर हुआ 377
Wed, 27 Nov 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 27 Nov 2019 04:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ की हवा मंगलवार को फिर से बिगड़ी हुई मिली। खराब हो चुकी हवा मंगलवार को दिल्ली, गाजियाबाद से भी अधिक प्रदूषित रही। देश में लखनऊ वायु प्रदूषण के मामले में चौथे स्थान पर है।
विज्ञापन
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ का एक्यूआई मंगलवार को 377 था।
सोमवार को एक्यूआई राजधानी का 273 रिकॉर्ड हुआ था। 24 घंटे के अंदर हवा खराब से बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई है। मौसम में बदलाव के बीच हवा के बहुत खराब बने रहने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन
Trending Videos
देखें- कहां कितना एक्यूआई?
प्रतीकात्मक तस्वीर
कहां कितना एक्यूआई?
शहर एक्यूआईलखनऊ 377, बहुत खराब
मुजफ्फ रपुर 402, खतरनाक
पटना 419, खतरनाक
वाराणसी 388, बहुत खराब
गाजियाबाद 300, खराब
नोएडा 259, खराब
दिल्ली 270, खराब
लालबाग में हवा खतरनाक
इलाके एक्यूआई
तालकटोरा 411, खतरनाक
अलीगंज 336, बहुत खराब
लालबाग 401, खतरनाक
वायु की गुणवत्ता के मानकों के लिहाज से एक्यूआई 0 से 50 तक सुरक्षित माना जाता है।