लखनऊ : नकली नोटों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, प्रयागराज के एक मामले में था वांछित
दीपक ने बताया कि वह 12-14 वर्षों से भारतीय जाली मुद्रा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी का काम कर रहा है। पहले वह 40 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये नकली नोट लेकर यूपी, बिहार, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान में सप्लाई करता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी एसटीएफ ने प्रयागराज के एक मामले में वांछित एक लाख के इनामी नकली नोटों के अंतर्राष्ट्रीय तस्कर दीपक मंडल को केरल से गिरफ्तार किया गया है। मंडल मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार इसी वर्ष जून में एसटीएफ की प्रयागराज की यूनिट ने रुपेश कुमार को गिरफ्तार किया था उसके पास से एक लाख रुपये नकली नोट बरामद किए गए थे। इस मामले में जांच के दौरान दीपक मंडल का नाम प्रकाश में आया था। उसकेबाद से ही दीपक की तलाश की जा रही थी। दीपक की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह 12-14 वर्षों से भारतीय जाली मुद्रा की अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तस्करी का काम कर रहा है। पहले वह 40 हजार रुपये के बदले एक लाख रुपये नकली नोट लेकर यूपी, बिहार, पंजाब, दिल्ली व राजस्थान में सप्लाई करता था। 2013 में उसे एसटीएफ ने प्रयागराज से ही गिरफ्तार किया था। जेल से छूटने के बाद वह फिर इसी काम में लिप्त हो गया। 2018 में उसे दिल्ली की स्पेशल सेल ने साढ़े सात लाख रुपये नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया था। वहां से भी छूटने के बाद फिर ने नकली नोटों की तस्करी में लिप्त हो गया।
मंडल ने बताया कि मई 2021 में प्रयागराज के रामू ने एक लाख रुपये की नकली नोट ली थी, जिसे डिलीवर करने रूपेश प्रयागराज गया था। प्रयागराज एसटीएफ ने उसे पकड़ लिया था। बाद में पता चला कि उसी मामले में उसे (दीपक को) भी नामजद कर लिया गया है। जिसके बाद वह सतर्क हो गया। पिछले दिनों दीपक की तलाश में एक टीम मालदा गई थी, लेकिन इसकी जानकारी दीपक को हो गई थी और वह फरार हो गया था। दीपक ने बताया कि वह भाग कर किसी तरह केरल के त्रिवेंद्रम पहुंच गया था, जहां एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ दीपक को पांच दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर प्रयागराज आ रही है।