{"_id":"699898c82c96461d370aa218","slug":"lucknow-inspector-s-health-deteriorated-after-the-parade-died-in-hospital-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: परेड के बाद इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: परेड के बाद इंस्पेक्टर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत
Fri, 20 Feb 2026 10:58 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:58 PM IST
सार
प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव को बेचैनी महसूस हुई और वह अपनी गाड़ी में जाकर लेट गए। हालत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू शिफ्ट किया गया। जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस लाइन में शुक्रवार को रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (आरटीसी) के प्रभारी इंस्पेक्टर हेमंत राघव (50) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मूल रूप से बुलंदशहर के रहने वाले हेमंत राघव सुबह पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
एडीसीपी (पुलिस लाइन) राजेश यादव के अनुसार, परेड समाप्त होने के तुरंत बाद इंस्पेक्टर राघव को बेचैनी महसूस हुई और वह अपनी गाड़ी में जाकर लेट गए। हालत बिगड़ती देख उन्हें तत्काल लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें केजीएमयू शिफ्ट किया गया। दोपहर तक उनकी स्थिति में कुछ सुधार देखा गया, लेकिन शाम को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके।
विज्ञापन
निधन की सूचना मिलते ही पुलिस आयुक्त अमरेंद्र कुमार और जेसीपी क्राइम अपर्णा कुमार समेत आला अधिकारी केजीएमयू पहुंचे। दिवंगत इंस्पेक्टर वर्तमान में अवध विहार योजना में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी नीट की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा हाईस्कूल का छात्र है। पोस्टमार्टम के बाद उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु पैतृक निवास बुलंदशहर भेज दिया गया है।
विज्ञापन