फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: India defeated Pakistan in the Asia Cup, celebrations erupted in Uttar Pradesh

Lucknow: एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को हराया, यूपी में जश्न; खेल प्रेमी बोले- हर बार ऐसे ही पटक के मारेंगे

Mon, 29 Sep 2025 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Sep 2025 05:46 AM IST
सार

रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में मिली जीत पर यूपी के तमाम गांव-शहरों में उत्सव जैसा माहौल दिखा। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के बड़े शहरों में जमकर आतिशबाजी हुई और भारत माता के जयकारे लगे। 

विज्ञापन
Lucknow: India defeated Pakistan in the Asia Cup, celebrations erupted in Uttar Pradesh
यूपी में जीत का जश्न - फोटो : ANI

विस्तार

एशिया कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत से देशभर में जश्न का माहौल है। रोमांचक मैच के आखिरी ओवर में मिली जीत पर यूपी के तमाम गांव-शहरों में उत्सव जैसा माहौल दिखा। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के बड़े शहरों में जमकर आतिशबाजी हुई और भारत माता के जयकारे लगे। 

विज्ञापन


भारत की ऐतिहासिक जीत के मौके पर खेल प्रेमियों ने नाच-गाकर और आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किया। कानपुर में भारतीय क्रिकेट टीम के एक प्रशंसक ने कहा कि हर बार पाकिस्तान को ऐसे ही पटक के मारेंगे। हिंदुस्तान जिंदाबाद।
विज्ञापन

 


राजधानी लखनऊ में भारत के जीतते ही लोग सड़कों पर उतर आए। लोगों ने जमकर आतिशबाजी की। बाजारों में बड़ी स्क्रीन पर मैच देख रहे लोगों ने पाकिस्तान को जमकर कोसा और भारतीय टीम के हौसले की तारीफ की। 

अयोध्या में आनंद उत्सव
एशिया कप फाइनल में भारत की पाकिस्तान पर जीत को लेकर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा कि आज भारत ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। इस अवसर पर हमने भगवान हनुमान को लड्डू चढ़ाए और सभी में बांटे... जिस तरह हमारी बहनों का सिंदूर नष्ट किया गया, जिस तरह पाकिस्तान आतंकवादियों को पालता-पोसता है, नफरत और जहर फैलाता है, आज पाकिस्तान को उसकी हद दिखा दी गई है।
एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराया। भारत की जीत होने से शहर में दिवाली से पहले ही आतिशबाजी शुरू हो गई। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दुर्गा पंडाल में जीत का जश्न मनाया गया। युवाओं ने दिवाली से पहले पटाखे फोड़े।

 

टीम इंडिया के सिर सजा विजय तिलक, झूमा शहर, मनी दिवाली

 एशिया कप फाइनल में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सांस रोक देने वाले फाइनल मुकाबले में जैसे ही रिंकू सिंह ने हारिस रऊफ की गेंद पर चाैका जड़ा, पूरा शहर जीत के जश्न में झूम उठा। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ियों ने शहर भर के लोगों को 20 दिन पहले ही दीपावली का जश्न मनाने का उपहार दिया। आधी रात को सैकड़ों की तादाद में प्रशंसक घरों से निकल तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए। शहर में जश्न का केंद्र बिंदु बने हजरतगंज चौराहे पर प्रशंसकों ने भारत माता की जय, इंडिया... इंडिया.. का उद्घोष करके पूरा माहौल रंगीन बना गया। लोगों ने आतिशबाजी कर जीत के जश्न को दोगुना कर दिया। सभी ने एक दूसरे के गले मिलकर मिठाई खिलाई। पाक पर भारत की जीत का महा तिलक लगाने वाले चैंपियन खिलाड़ी तिलक वर्मा का शोर विभिन्न इलाकों में देर तक गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed