{"_id":"69aacd0668c0583bd3071d58","slug":"lucknow-husband-beaten-to-death-after-rushing-to-save-wife-in-a-colour-dispute-beaten-with-sticks-by-sister-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: रंग लगाने के विवाद में पत्नी को बचाने दौड़े पति की पिटाई से मौत, साली और उसके घरवालों ने डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: रंग लगाने के विवाद में पत्नी को बचाने दौड़े पति की पिटाई से मौत, साली और उसके घरवालों ने डंडों से पीटा
Fri, 06 Mar 2026 06:18 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:18 PM IST
सार
Dispute over applying color: लखनऊ में रंग लगाने के विवाद में एक पति की मौत हो गई। पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छीना झपटी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
रंग लगाने के विवाद में हत्या। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
ठाकुरगंज में बुधवार को होली पर रंग लगाने के विवाद में पत्नी का बीच बचाव करने पहुंचे श्रमिक को रिश्ते में साली और उसके घरवालों ने डंडों से पीट दिया। शुक्रवार को उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पत्नी की तहरीर पर ठाकुरगंज पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या और छीना झपटी की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मूलरूप से हरदोई में मल्लावां स्थित बरौना गांव के रहने वाले रमेश गौतम (30) ठाकुरगंज के लालाबाग में पत्नी केतकी और बेटे आयुष के साथ किराए के मकान में रहते थे। रमेश मजदूरी करते थे। पत्नी केतकी ने बताया कि बुधवार दोपहर करीब एक बजे वह किचन में खाना बना रही थीं। तभी पड़ोसी रिश्ते में बहन और पड़ोसी रेखा रंग खेलने के लिए घर आ गई। मगर घर में गंदगी रंग होने की बात कहने पर उन्होंने रंग लगाने से मना कर दिय। इस पर रेखा आक्रोशित हो कर गाली-गलौज करने लगी। केतकी का आरोप है कि विरोध पर करने पर रेखा ने पति सूरज, देवर नरीज, देवरानी चांदनी और भतीजे राजेंद्र को भी बुला लिया। सभी लाठी-डंडे लेकर आ धमके।
विज्ञापन
डंडों से सिर पर किए ताबड़तोड़ वार
आरोपियों ने डंडों से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। चीख पुकार मचाने पर जब पति रमेश बीच बचाव करने पहुंचे तो आरोपी उन पर टूट पड़ें। उन्होंने डंडों से पति के सिर पर ताबड़तोड़ कर वार करना शुरू कर दिए। केतकी ने बताया कि पति लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेहोश हो गए। यह देख आरोपी वहां से भाग निकले।
विज्ञापन
पड़ोसियों की मदद से पहुंचाया अस्पताल
पीड़िता ने बताया कि चीख पुकार सुन घर पहुंचे पड़ोसियों ने उन्हें और पति को ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें तो छुट्टी दे दी। मगर पति की स्थिति नाजुक होती चली गई। बृहस्पतिवार रात इलाज के दौरान पति ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर घर में कोहराम मच गया। केतकी ने ठाकुरगंज थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान के मुताबिक पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। घटना के बाद से आरोपी भागे चल रहे हैं। पुलिस उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है।