{"_id":"6a0991f6300537b967076efd","slug":"lucknow-hurt-by-her-husband-s-abandonment-woman-climbs-on-water-tank-creates-ruckus-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: महिला को पानी की टंकी पर ही दिया गया खाना पानी, पति के छोड़कर जाने से आहत होकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: महिला को पानी की टंकी पर ही दिया गया खाना पानी, पति के छोड़कर जाने से आहत होकर किया हंगामा
Sun, 17 May 2026 03:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 17 May 2026 03:31 PM IST
सार
पुलिस व दमकल की टीम ने पांच घंटे तक मान मनौव्वल के बाद महिला को नीचे उतारा। नीचे आने के बाद वो बेहोश हो गई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर चढ़ी महिला।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के गोमती नगर में रविवार सुबह विनीतखंड-5 में अयोध्या के खंडासा निवासी प्रीति कश्यप पानी की टंकी पर चढ़ गई। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची गोमतीनगर पुलिस ने दमकल की सहायता से किसी तरह से प्रीति को समझाया बुझाया। करीब पांच घंटे बाद वह नीचे उतरी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक पूछताछ में प्रीति ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने लखीमपुर खीरी के निघासन निवासी राम अनु्ग्रह प्रजापति से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से वह पति के साथ विनीतखंड-5 में रह रही थीं। आरोप है कि बृहस्पतिवार को राम उन्हें छोड़कर चले गए। उन्होंने राम से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, मगर बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
इस बात से वह काफी आहत हो गईं और रविवार सुबह नौ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गईं। शोर सुन लोगों की नजर टंकी की ओर पड़ी तो वे घबरा गए। वे प्रीति को नीचे उतरने के लिए कहने लगे, मगर वह मानने को तैयार नहीं हुईं। मामले की जानकारी गोमतीनगर पुलिस और दमकल कर्मियों को दी गई।
विज्ञापन
आनन-फानन इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इस बीच फायर स्टेशन से एफएसओ गोमतीनगर भी आ गए। चौकी प्रभारी गुरप्रीत कौर और फायर ब्रिगेड की टीम टंकी के ऊपर चढ़ी। वहां पर उसको समझने का प्रयास किया गया, लेकिन वह नीचे आने के लिए नहीं तैयार हुई। ऐसे में उन्हें वहीं पर खाना और पानी दिया गया। करीब पांच घंटे की मान मनौवल के बाद प्रीति को नीचे उतारा गया।
नीचे उतरते ही हुई बेहोश, भर्ती
इंस्पेक्टर के अनुसार नीचे उतरते ही प्रीति बेहोश हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां होश में आने पर उनसे राम का नंबर लेकर संपर्क किया गया है। वह लखीमपुर खीरी से चल चुके हैं। उनके आने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन